Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Principals returned to evaluation after assurances from the DIOS.

Etah News: डीआईओएस के आश्वासन के बाद मूल्यांकन पर लौटे प्रधानाचार्य

Sat, 21 Mar 2026 02:58 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 21 Mar 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Principals returned to evaluation after assurances from the DIOS.
एटा। जिले के पांच केंद्रों पर यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है। इस दौरान प्रधानाचार्यों ने दो दिन मूल्यांकन का विरोध किया। वहीं तीसरे दिन डीआईओएस डॉ. इंद्रजीत सिंह ने प्रधानाचार्यों को बराबर पारिश्रमिक देने के लिए आश्वासन दिया। इसके बाद प्रधानाचार्य मूल्यांकन करने के लिए पहुंचे।शुक्रवार को डीआईओएस ने पांचों केंद्रों का भ्रमण कर अंकेक्षण कार्य शुरू कराया। उन्होंने राजकीय बालिका इंटर कालेज सहित अन्य मूल्यांकन केंद्रों का भ्रमण किया। उन्होंने अंकेक्षक बनाये गए प्रधानाचार्यों की नाराजगी दूर करने का प्रयास किया। सभी को आश्वस्त किया कि पारिश्रमिक बढ़ाए जाने के मामले में कहा कि बोर्ड से जो भी दिशा-निर्देश प्राप्त होंगे। उनका अनुपालन कराया जाएगा। पारिश्रमिक बढ़ाने को लेकर जिला स्तर से कुछ भी नहीं हो सकता। इस संबंध में बोर्ड से ही दिशा-निर्देश जारी होंगे। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी अंकेक्षण कार्य का पारिश्रमिक एक रुपये प्रति उत्तर पुस्तिका दिया जाता रहा है। इस बार बोर्ड से अंकेक्षण कार्य के लिए प्रधानाचार्यों को जिम्मेदारी सौंपी है। जिन्होंने पारिश्रमिक को अपने सम्मान से जोड़ रखा है। जिसको लेकर वह नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। डीआईओएस ने बताया कि शुक्रवार को 31,616 हाईस्कूल-इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ है। इसमें हाईस्कूल की 19,027, इंटरमीडिएट की 12589 उत्तर पुस्तिकाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed