{"_id":"650bcab1a6976ebd41034726","slug":"principal-assistant-of-cmo-office-suspended-for-indiscipline-etah-news-c-163-1-sagr1019-5613-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: अनुशासनहीनता में सीएमओ ऑफिस का प्रधान सहायक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: अनुशासनहीनता में सीएमओ ऑफिस का प्रधान सहायक निलंबित
Thu, 21 Sep 2023 10:16 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:16 AM IST
विज्ञापन
एटा। अगस्त माह में सीएमओ कार्यालय के प्रधान सहायक का एक फोन कॉल ऑडियो वायरल हुआ था। इसमें वह एक महिला स्वास्थ्य कर्मी व दो महिला चिकित्सकों का नाम सीएमओ का नाम जोड़ते हुए टिप्पणी की। महिला कर्मी व चिकित्सकों ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की। इस पर स्वास्थ्य विभाग के निदेशक प्रशासन ने प्रधान सहायक को निलंबित कर दिया है।
सीएमओ कार्यालय में तैनात प्रधान सहायक पुष्पेंद्र का ऑडियो अगस्त माह में वायरल हुआ था। उन्होंने कार्यालय की महिला कर्मचारी सहित दो महिला चिकित्सकों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। तीनों महिलाओं ने प्रधान सहायक के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके साथ ही महिला आयोग सहित स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से भी इस बात की शिकायत की गई थी। वहीं डीएम के निर्देश पर सीएमओ द्वारा टीम बनाकर इस मामले की जांच कराई गई थी। टीम ने ऑडियो में प्रधान सहायक की आवाज की पुष्टि की थी। इस पर सीएमओ ने प्रधान सहायक का तबादला सकरौली पीएचसी पर कर दिया था। मामले में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के निदेशक प्रशासन डॉ. राजागणपति आर ने प्रधान सहायक को निलंबित कर दिया है। निलंबन के दौरान प्रधान सहायक को अलीगढ़ एडी ऑफिस से संबद्ध किया गया है।