फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   price of tomato has come down in Etah due to which common people are now able to buy it

राहत: आम आदमी की थाली में लौटा टमाटर, अब बाजार में इस भाव बिक रहा

Sun, 20 Aug 2023 09:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 20 Aug 2023 09:07 PM IST
सार

एटा में टमाटर के दाम में गिरावट आने के बाद अब यह आम आदमी की थाली में लौट आया है। आगे पढ़ें और जाने कि अब यह बाजार में किस भाव बिक रहा है।

विज्ञापन
price of tomato has come down in Etah due to which common people are now able to buy it
सब्जी की दुकान पर रखा टमाटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में हफ्ते भर पहले तक 250 रुपये किलो बिक चुका टमाटर अब आम आदमी की थाली की पहुंच में आ गया है। शहर में टमाटर की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। रविवार को यह 80 से 50 रुपये किलो तक बिका। ऐसे में लोगों ने इसकी खूब खरीदारी की।

विज्ञापन


टमाटर की कीमतों में जिस तेजी से उछाल आया था, अब उसी तेजी के साथ गिरावट भी देखने को मिल रही है। इसके चलते आम आदमी भी चटनी तथा सब्जी, सलाद में टमाटर का प्रयोग करने लगा है। इस टमाटर की कीमत 2500 रुपये तक पहुंच गईं थीं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- कोटा-पटना एक्सप्रेस में यात्रियों की तबीयत बिगड़ी: दो की मौत, आठ की हालत नाजुक; मथुरा जा रहा था 90 लोगों का दल
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं टमाटर रविवार को 50 रुपये किलो तक बिक रहा था। सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि नासिक से अधिक मात्रा में टमाटर जिले की मंडी में पहुंचना शुरू हो गया है। इसकी वजह से इसकी कीमत कम हो रही है। आने वाले कुछ दिनों में टमाटर की कीमतों में और भी गिरावट देखने को मिलेगी।

कम उत्पादन तथा अधिक मांग के कारण टमाटर काफी महंगा हो गया था। अब टमाटर बाहर से भरपूर मात्रा में आ रहा है। इसकी बजह से कीमतों में गिरावट आई है। -छोटे सिंह, सब्जी विक्रेता

यह भी पढ़ेंः- 
सांड ने किसान को पटककर मार डाला: खेत गया था, ग्रामीणों में दहशत; बोले- फसल के साथ जीवन पर संकट बने आवारा पशु


पहले कम खपत होने से स्थानीय किसानों ने टमाटर को इधर-उधर फेंक दिया था। इससे इसके दाम बढ़ गए थे। अब नासिक से आने के कारण कीमतें कम हो गईं। -रामपाल सिंह, सब्जी विक्रेता

टमाटर के बिना सब्जी में स्वाद नहीं आ रहा था। साथ ही चटनी भी नहीं बन पा रही थी। अब टमाटर सस्ता हुआ है, तो रसोई में स्वाद का तड़का लगेगा। -सोनिया शर्मा, गृहणी, छछैना

यह भी पढ़ेंः- 
मैनपुरी पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य: बोले- हिटलरशाही के रास्ते पर चल रही सरकार, लोग महंगाई-बेरोजगारी से परेशान

दाल से लेकर सब्जी तक में टमाटर की जरूरत होती है। बिना इसके सब्जी में स्वाद नहीं आता तो दाल में तड़का भी नहीं लग पा रहा था। अब स्वाद बढ़ेगा।  -सोनू पचौरी, पटियाली गेट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed