फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Preparing to welcome the New Year Young

नए साल के स्वागत की तैयारी में जुटे युवा

Sat, 31 Dec 2016 12:23 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sat, 31 Dec 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Preparing to welcome the New Year Young
बधाई काडस बेंचता दुकानदार - फोटो : Amar Ujala
नये साल के जशभन पर भले ही पुलिस का पहरा हो, लेकिन युवा जमात इसके जश्न में डूबने की तैयारी में लगी है। डीजे और हलवाई बुक हो चुके हैं। शहर के कई पार्क में रंगारंग कार्यक्रम कराने की तैयारी चल रही है। सोशल मीडिया के दौर में भी गिफ्ट गैलरी में ग्रीटिंग कार्ड की भरमार है।  इसकी जमकर बिक्री भी होती दिखी।
विज्ञापन


 
नव वर्ष 2017 के स्वागत की तैयारी में नई पीढ़ी लगी है। शहर के कई पार्को में नववर्ष की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम और डीजे की धुनों पर थिरकने की तैयारी की गई है। हालांकि पुलिस ने रात दस बजे के बाद डीजे बजाने पर पाबंदी लगा दी है, लेकिन युवाओं को कहना है कि जब पुलिस आएगी तो डीजे बंद करा दिया जाएगा। वहीं होटल, ढाबों पर भी नववर्ष के जश्न की तैयारी है।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त इंटरनेट और सोशल मीडिया के दौर में ग्रीटिंग कार्ड की जमकर बिक्री हो रही है। गिफ्ट गैलरी के संचालक निवास सिंह ने कहा कि सोशल साइट आने के बाद अब लोगों में ग्रीटिंग कार्ड का क्रेज खत्म होने लगा है, लेकिन अभी ग्राटिंग कार्ड खरीदे जा रहे हैं। बाजार में कंपिनयों ने एक से बढ़ कर एक ग्रीटिंग बाजार में उतारे हैं। सबसे ज्यादा बिक्री आर्टिफिशियल गुलाब के फूल, इलेक्ट्रानिक ग्रीटिंग्स की है। इसे खोलने पर हैपी न्यू ईयर की आवाज सुनाई देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed