{"_id":"69bc3d6ff45d34093b0b1524","slug":"prepare-a-micro-plan-to-prevent-communicable-diseases-etah-news-c-163-1-eta1013-147904-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: संचारी रोगों को रोकने के लिए तैयार करें माइक्रो प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: संचारी रोगों को रोकने के लिए तैयार करें माइक्रो प्लान
Thu, 19 Mar 2026 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत बैठक करते डीएम प्रेमरंजन सिंह। स्रोत सूचना ववीााग
एटा। पहली अप्रैल से प्रारंभ होने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 10 अगस्त से प्रारंभ होने वाले दस्तक अभियान की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट के एनआईसी सभागार में जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने विभागों को निर्देश दिए कि अभियान की सफलता के लिए समन्वित एवं समयबद्ध कार्ययोजना अत्यंत आवश्यक है। 22 मार्च तक प्रत्येक विभाग अपना माइक्रो प्लान तैयार कर अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें। डीएम ने जिला पंचायती राज विभाग, नगर निकाय, पशुपालन विभाग, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों को सौंपे गए दायित्वों का समय से पूर्व क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। परिषदीय विद्यालयों में प्रभात फेरी के माध्यम से संचारी रोगों से बचाव हेतु आमजन को जागरूक किया जाए। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
वहीं, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए गए कि सूअर पालन करने वाले व्यक्तियों को जागरूक कर पशुओं को खुले में न छोड़ने एवं निर्धारित स्थानों पर ही रखने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा प्रत्येक सप्ताह की जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व लालता प्रसाद शाक्य, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजेंद्र प्रसाद, एसीएमओ डा. सतीश नागर, प्रभारी अधिकारी डा. लोकमन सिंह, यूनिसेफ से आलोक कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत प्रजापति, जिला कृषि अधिकारी डा. मनवीर सिंह, डीपीओ संजय सिंह, सीवीओ डा. आरपी शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।