{"_id":"60806d728ebc3e8d3a367b1b","slug":"preparations-to-deal-with-the-heat-of-summer-etah-news-agr4894309165","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी के तेवरों से निपटने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी के तेवरों से निपटने की तैयारी
विज्ञापन
एटा। विद्युत निगम ने ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने का निर्णय लिया है। इससे गर्मी के दिनों में लोड बढ़ने पर समस्या उत्पन्न न हो सके। शहर में करीब 12 ट्र्र्रांसफार्मरों की क्षमता में वृद्घि की जाएगी।
गर्मी से बचने को लोग एसी, कूलर, पंखा आदि का प्रयोग कर रहे हैं। इससे ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ रहा है। इससे फॉल्ट की समस्या आ रही हैं। मोहल्ला किदवई नगर, मारहरा दरवाजा, श्रृंगार नगर, पुरानी बस्ती आदि इलाकों में लगे ट्रांसफार्मर पर लोड अधिक पड़ रहा है। जिसके चलते एक-दो घंटे में फॉल्ट होने से आपूर्ति बाधित हो रही है। इससे उपभोक्ता परेशान हैं। गर्मी बढ़ने पर यह समस्या और बढ़ेगी, इसे देखते हुए विद्युत निगम ने ओवरलोड ट्रांसफार्मरों को चिह़्िनत किया।
शहर में 12 ट्रांसफार्मर ऐसे मिले जहां क्षमता से अधिक लोड पड़ रहा था। इन ट्रांसफार्मरों की क्षमता दोगुनी करने का निर्णय लिया है। अधिशासी अभियंता आरबी राय ने बताया कि 12 ट्रांसफार्मरों की क्षमता दोगुनी की जाएगी। इनमें 35 केवीए वालों को 63 और 63 वालों को 120 केवीए में बदला जाएगा। अप्रैल के अंत तक यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा।