फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Preparations going on for marriage of granddaughter at home and old lady of Etah died during satsang

हाथरस हादसा: 'नातिन की शादी को मिल जाएगा लड़का... तो सत्संग में जाऊंगी', पैरों से कुचलकर निकला दादी का दम

Tue, 02 Jul 2024 10:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 02 Jul 2024 10:04 PM IST
सार

नातिन की शादी को लड़का मिल जाएगा तो सत्संग में जाऊंगी। दादी मन्नत के बाद सत्संग सुनने पहुंची थी। पैरों से कुचलकर दादी ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Preparations going on for marriage of granddaughter at home and old lady of Etah died during satsang
प्रत्यक्षदर्शी शकुंतला - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में दादी ने मन्नत मांगी थी कि अगर नातिन की शादी के लिए अच्छा लड़का मिल जाएगा तो वह भोलेबाबा के सत्संग में शामिल होकर सेवा करेंगी। कुछ समय पूर्व ही नातिन की शादी तय हुई थी। इसके बाद घर में शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। इसी खुशी में मंगलवार को हाथरस के सिकंदराराऊ में हो रहे सत्संग में काल अलीगढ़ की गंगा देवी को ले आया। जहां मची भगदड़ के दौरान उनकी भी जान चली गई।

विज्ञापन


गांव ममौता थाना मडराक जिला अलीगढ़ निवासी शकुंतला ने बताया कि मोहल्ले की गंगा देवी पिछले 5 दिन से सत्संग में जाने के लिए उतावली हो रही थी। उसकी मन्नत पूरी हो गई थी, घर में नातिन की शादी की तैयारियां चल रही थी। उसने नातिन कूका से कहा कि तुम भी चलो बाबा के सत्संग में कोई और मनोकामना मांगोगी तो पूरी हो जाएगी। लेकिन तबीयत खराब होने की वजह से कूका ने जाने से मना कर दिया।
विज्ञापन


गंगा देवी ने हम सब लोगों से कहा तो मंगलवार को गांव के लगभग 50 लोग सत्संग में साथ आए थे। वहां मची भगदड़ के चलते सब लोग इधर उधर भागने लगे, लेकिन गंगा देवी की नीचे दबकर मौत हो गई। इसके बाद सूचना मिलते ही शादी वाले घर में कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिलखते सीधे एटा पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब कबहूं काऊ सत्संग में नाय जाऊंगी

शुकंतला देवी हादसे की बात बताते हुए सिहर उठीं। बोलीं कि इस सत्संग में आई थी कि कुछ ज्ञान की बातों को सुनकर लाभ मिलेगा। मगर यहां तो लोगों को मौत मिली। भगदड़ मचने के दौरान मेरी आंखों के सामने ही लोगों की जान जा रही थी। मैं भी इसी भीड़ में नीचे दब गई। साथ के लोगों ने किसी तरह से मुझे खींचकर बाहर निकाल लिया। बताते हुए आंखों से आंसू बहने लगे और शकुंतला देवी ने कहा कि अब कबहूं काऊ सत्संग में नाय जाऊंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed