{"_id":"6a66497c41d148d52e0d7a3a","slug":"preparations-for-kanwar-yatra-t-shirts-featuring-damrus-and-trishuls-and-saffron-scarves-hit-the-market-etah-news-c-163-1-eta1002-153985-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कांवड़ यात्रा की तैयारीः बाजार में सजीं डमरू और त्रिशूल वाली टी-शर्ट, भगवा गमछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कांवड़ यात्रा की तैयारीः बाजार में सजीं डमरू और त्रिशूल वाली टी-शर्ट, भगवा गमछे
Sun, 26 Jul 2026 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
एटा। सावन माह की शुरुआत से पहले शहर के बाजारों में शिवभक्तों और कांवड़ें तैयार करने के लिए सामान सज गए हैं। कांवड़ियों के लिए भगवा वस्त्रों के साथ इस बार आधुनिक डिजाइन वाली प्रिंटेड टी-शर्ट, कुर्ते, धोती, गमछे हैं तो वहीं कांवड़ों को सजाने के लिए घंटी, फीते, झंडियां सहित अन्य सामान सज गया है।
बाजार में बम-बम भोले, हर-हर महादेव, त्रिशूल, डमरू और शिवलिंग की आकर्षक छपाई वाले परिधान श्रद्धालुओं को खूब लुभा रहे हैं। छोटे बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों तक के लिए अलग-अलग आकार और डिजाइन के कपड़े उपलब्ध हैं। इसके अलावा डिजाइनर गमछे, हैंड बैंड और भगवा दुपट्टे भी लोगों की पसंद बने हुए हैं। थोक बाजार में नया माल पहुंचने के साथ ही फुटकर दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों को ॉसजा दिया है। शहर ही नहीं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के व्यापारी भी बड़ी मात्रा में माल खरीदकर ले जा रहे हैं। इससे बाजार में अच्छी बिक्री की उम्मीद जताई जा रही है। बारिश के मौसम को देखते हुए इस बार वाटरप्रूफ और जल्दी सूखने वाले फैब्रिक के कपड़े भी बाजार में उतारे गए हैं, जिससे यात्रा के दौरान कांवड़ियों को असुविधा न हो। -
फुटकर बाजार में कांवड़ यात्रा के परिधानों की कीमत 150 से 800 तक है। डिजाइन और गुणवत्ता के अनुसार कीमतें तय की गई हैं, जिससे हर वर्ग के श्रद्धालु अपनी पसंद के कपड़े खरीद सकें।
विज्ञापन
विक्की गुप्ता, थोक व्यापारी
--
डिजाइनर टी-शर्ट सेट, गमछे और अन्य सामग्री की बुकिंग पहले से शुरू हो चुकी है। जैसे-जैसे सावन और कांवड़ यात्रा नजदीक आएगी, बिक्री में और तेजी आने की उम्मीद है।
हर्ष जैन, दुकानदार