फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Preparation to fill the vacant posts of 119 Panchayat Assistants

Etah News: 119 पंचायत सहायकों के खाली पदों को भरने की तैयारी

Tue, 18 Jun 2024 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 18 Jun 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Preparation to fill the vacant posts of 119 Panchayat Assistants
एटा। ग्राम पंचायतों में 119 पंचायत सहायकों के पद खाली पड़े हैं। इसके चलते कई कार्य प्रभावित हो रहे हैं। अब शासन की ओर से मांगी गई रिपोर्ट में उल्लेख कर भेजा गया है। इनको भरने की तैयारी शुरू हो गई है।जिले में 569 ग्राम पंचायत हैं। इनमें पंचायत सहायकों के पद सरकार की ओर से भरे गए थे। लेकिन उच्च शिक्षित युवकों ने भर्ती निकलने पर नियुक्ति पा ली। बाद में बेहतर नौकरी मिलने या किसी अन्य कारण से पंचायत सहायक की नौकरी छोड़ दी है। ब्लॉक वार देखा जाए तो सकीट में 13, निधौली कलां में 19, जलेसर, शीतलपुर व जैथरा में 15-15, मारहरा में 11, अवागढ़ में 16 और अलीगंज में 12 पद खाली हैं।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा पंचायत सहायकों की कमी निधौली कलां ब्लॉक में है। यहां 19 पद भरे जाने हैं। जिले में कुल मिलाकर 119 पद खाली हैं। डीपीआरओ कृष्ण कुमार सिंह चौहान ने बताया कि शासन की ओर से रिक्त पदों का ब्योरा मांगा है। इसके चलते सर्वे कराया गया है। अब तक 119 पद खाली सामने आए हैं। इनको भरने की प्रक्रिया चल रही है, जिससे ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्याें को गति मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed