फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Pregnant woman got HIV infected due to injection given by unqualified doctor

UP: झोलाछाप के इंजेक्शन से एचआईवी संक्रमित हुई गर्भवती, बच्चे को संक्रमण से बचाने में जुटे चिकित्सक; इलाज शुरू

Sat, 03 May 2025 08:41 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 03 May 2025 08:41 PM IST
सार

झोलाछाप से इंजेक्शन लगवाना गर्भवती महिला को भारी पड़ गया। महिला एचआईवी संक्रमित हो गई। जांच में इसकी पुष्टि हुई है। मेडिकल काॅलेज में महिला का इलाज शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
Pregnant woman got HIV infected due to injection given by unqualified doctor
मेडिकल काॅलेज में इलाज करते चिकित्सक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में शनिवार को एक एचआईवी संक्रमित गर्भवती महिला पहुंची। महिला ने आरोप लगाया कि किसी झोलाछाप चिकित्सक द्वारा लगाए गए इंजेक्शन के कारण वह एचआईवी संक्रमित हो गई है। वर्तमान में वह लगभग चार माह की गर्भवती है और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को संक्रमण से बचाने के लिए मेडिकल कॉलेज में उपचार शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


 

मेडिसिन विभाग के चिकित्सक डॉ. प्रशांत गंगवार ने बताया कि महिला ने पूछताछ में बताया कि आगरा में कराए गए टेस्ट में उसे एचआईवी संक्रमण की पुष्टि हुई थी। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में भी महिला का दोबारा टेस्ट कराया जाएगा और समय-समय पर अन्य आवश्यक जांचें भी की जाएंगी, ताकि उसके बच्चे को एचआईवी संक्रमण से बचाया जा सके।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन वार्ड में भर्ती उल्टी-दस्त, खांसी और बुखार के मरीजों की नियमित निगरानी की जा रही है। डॉ. श्रद्धा यादव ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। उन्होंने लोगों से गर्मी से बचाव के लिए पूरे शरीर को ढककर रखने, दोपहर में छाता इस्तेमाल करने और बर्फ युक्त पदार्थों से परहेज करने की अपील की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed