फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Pregnant woman dies before delivery, report of dowry death

Etah News: प्रसव से पूर्व गर्भवती की मौत, दहेज हत्या की रिपोर्ट

Tue, 17 Jan 2023 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies before delivery, report of dowry death
मृतका आरती फ़ाइल फोटो। संवाद - फोटो : ETAH
एटा/सकीट। प्रसव से पहले गर्भवती की मौत हो गई। इसके बाद ससुरालीजन घर में ही शव को छोड़कर फरार हो गए। पहुंचे मायके वालों ने पुलिस को सूचना देकर बुला लिया और दहेज के लिए प्रताड़ित करने की वजह से कमजोर होने के चलते प्रसव पूर्व ही मौत होने का आरोप लगाकर पति सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

थाना सकीट क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर निबरुआ निवासी रवि कुमार की पत्नी आरती (22) की मौत हुई है। विवाहिता के पिता बृजेश कुमार निवासी पहरैया थाना राजा का रामपुर ने बताया कि बेटी की शादी छह फरवरी 2022 को रवी कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे और दामाद ने शादी के बाद बुलेट बाइक के लिए दो लाख 22 हजार रुपये ले गए। इसके बाद बुलेरो कार की मांग को लेकर बेटी की मारपीट की जाने लगी। भरपेट भोजन नहीं दिया गया, इसकी वजह से शारीरिक रूप से काफी कमजोर हो गई। बेटी ने प्रताड़ित करने की बात बताई तो मायके ले आए। बताया कि चार माह पहले पता चला कि बेटी गर्भवती है तो ससुराल वालों से बात की गई। ससुर रतन सिंह यह कहकर ले गए कि अब परेशान नहीं करेंगे।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद भी परेशान किया गया और ठीक से भोजन नहीं दिया, जिसकी वजह से आरती बहुत कमजोर हो गई। सोमवार की सुबह करीब आठ बजे फोन किया और बेटी के बारे में पूछा तो सास कृष्णा देवी ने बताया कि सकीट में इलाज करा रहे हैं, तब पुत्र सचिन को वहां भेजा। ससुरालीजन शव को रात में ही घर पर छोड़कर फरार हो गए। थाना प्रभारी अनुज चौहान ने बताया कि विवाहिता के पिता की तहरीर पर पति, सास, ससुर और देवर राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed