फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Pregnant and couple beaten with sticks

Etah News: गर्भवती और दंपती को लाठी-डंडों से पीटा

Tue, 17 Jan 2023 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Pregnant and couple beaten with sticks
अलीगंज/मिरहची। अलीगंज थाने के पास सटे गांव कैल्ठा मैं सोमवार की रात नामजद लोगों ने लाठी-डंडों से गर्भवती महिला को पीट डाला। वहीं मिरहची थाना क्षेत्र के गांव नियाजनगर में दंपती को पीटा गया। कैल्ठा में हुई पिटाई से 35 वर्षीय गर्भवती हुस्न बानो घायल होकर बेहोश हो गई। सूचना पर आई पुलिस ने उसको सीएचसी अलीगंज में भर्ती कराया। जहां से महिला को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। परिजनों ने गांव के ही अनिल, लालाराम सहित चार लोगों पर आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया की बच्चों के बीच विवाद हुआ था। मारपीट में गर्भवती को चोट आई है। आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही हैं। मिरहची थाना क्षेत्र के ग्राम नियाजनगर निवासी पुष्पा देवी ने थाना पुलिस से शिकायत की है। बताया कि 14 जनवरी की सुबह वह गांव की एक डेयरी पर दूध लेने जा रही थी। तभी गांव केअखिलेश, सुखेंद्र एवं सरिता ने पकड़कर लाठी व सरिया से पिटाई की। पति सुरेश चंद्र ने आकर बीच-बचाव किया तो इन लोगों ने उनको भी पीट दिया। दोनों के शरीर व सिर में चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed