फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Prayer services in churches on Christmas.

Etah News: क्रिसमस पर गिरजाघरों में प्रार्थना सभाएं

Thu, 25 Dec 2025 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 25 Dec 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Prayer services in churches on Christmas.
प्राची
एटा। क्रिसमस पर्व बृहस्पतिवार को उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही गिरजाघरों में प्रार्थना सभाओं के बाद एक-दूसरे को शुभकामनाएं देने का क्रम शुरू हो गया जो दिनभर जारी रहा। शाम होते-होते घरों में जश्न का माहौल बन गया।
विज्ञापन


गांधी मार्केट स्थित मैक्गॉव मेमोरियल चर्च में सुबह विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। चर्च को आकर्षक झालरों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था। पादरी अनिल मसीह ने प्रभु यीशु के उपदेशों को याद दिलाते हुए लोगों के लिए सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। प्रार्थना के बाद श्रद्धालुओं को केक वितरित किया गया। सिस्टरों और नन ने कैरोल सिंगिंग कर कार्यक्रम में आनंद बढ़ाया जबकि सेंटाक्लॉज ने बच्चों को उपहार देकर खुशियां बांटीं। आगरा रोड स्थित कैथोलिक चर्च में भी विशेष प्रार्थना हुई। सुबह से ही शहर में क्रिसमस की चहल-पहल दिखी।
विज्ञापन


लोग एक-दूसरे को बधाइयां दी। वहीं सोशल मीडिया पर भी मेरी क्रिसमस की पोस्ट और संदेशों की भरमार रही। बाजारों में क्रिसमस केक की सबसे अधिक मांग रही। कई दुकानों पर दो दिन पहले ही बुकिंग शुरू हो गई थी। केक विक्रेता पंकज गुप्ता ने बताया कि पहले से करीब सौ केक बुक होने के कारण नए ऑर्डर लेना संभव नहीं हो पाया और कई ग्राहकों को लौटना पड़ा। सुबह से ही दुकानों पर भीड़ लगी रही और दोपहर तक अधिकांश दुकानों का स्टॉक खत्म हो गया।

प्राची

प्राची

प्राची

प्राची

प्राची

प्राची

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed