फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Pratik Gupta repeats history, wins by 82 votes

Etah News: प्रतीक गुप्ता ने दोहराया इतिहास, 82 वोट से दर्ज की जीत

Fri, 01 May 2026 11:04 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Pratik Gupta repeats history, wins by 82 votes

विज्ञापन
एटा। मंडी समिति खाद्यान्न व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद का प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव में प्रतीक गुप्ता ने इतिहास को दोहराते हुए फिर से जीत दर्ज की है।
उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी हरीश गुप्ता को 82 वोटों से शिकस्त दी है। चुनाव परिणाम के बाद प्रतीक गुप्ता के समर्थक खुशी से झूम उठे। विजयी प्रत्याशी ने जुलूस निकालकर मंडी के सभी व्यापारियों का अभिवादन किया।
विज्ञापन

मंडी समिति खाद्यान्न व्यापार मंडल अध्यक्ष के चुनाव की घोषणा के बाद से ही सरगर्मी तेज हो गई थी। चुनाव नामांकन में दावेदाराें ने शक्ति प्रदर्शन किया। बुधवार को हरीश गुप्ता ने रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया जबकि बृहस्पतिवार को वर्तमान अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता ने कैलाशगंज से भव्य रोड शो निकाला था। सोशल मीडिया कैंपेन, व्यक्तिगत संपर्क, समूह बैठकें और जनसंपर्क अभियानों के चलते मंडी की चुनावी फिजा गर्म रही। शुक्रवार सुबह चुनाव नौ बजे से मतदान शुरू हुआ। पुलिस की सुरक्षा में शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी भूदेव गुप्ता और सदस्य दिनेश गुप्ता, प्रवीन गुप्ता, संजू गुप्ता, बबलू यादव, अनिल यादव नवजोत वर्मा की मौजूदगी में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। चुनाव अधिकारी ने बताया कि कुल 613 मतदाताओं में से 594 ने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें एक वोट निरस्त हो गया। प्रतीक गुप्ता को 337 वोट मिले जबकि हरीश गुप्ता ने 255 मत हासिल किए। 82 मतों से प्रतीक गुप्ता ने जीत दर्ज की। चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही प्रतीक गुप्ता के समर्थक झूम उठे। मंडी में धूमधाम से जुलूस निकाला। सभी व्यापारियों का अभिवादन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed