फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Pratibha's work Brahmakunj included in the World Book Fair

Etah News: विश्व पुस्तक मेले में प्रतिभा की कृति ब्रह्मकुञ्ज शामिल

Sat, 17 Jan 2026 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 17 Jan 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Pratibha's work Brahmakunj included in the World Book Fair
एटा। दिल्ली में आयोजित विश्व पुस्तक मेले में अलीगंज की लेखिका डॉ. प्रतिभा प्रकाश की कृति ब्रह्मकुञ्ज को शामिल किए किया गया। इससे जिले के साहित्यकारों में खुशी है। वहीं राष्ट्रीय पुस्तकालय के सूचना अधिकारी ने पत्र जारी कर इस पुस्तक को राष्ट्रीय पुस्तकालय में शामिल करने की जानकारी देकर खुशी को कई गुना बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


दिल्ली के प्रगति मैदान में 10 जनवरी से शुरू हुए विश्व पुस्तक मेले में अपनी पुस्तक को शामिल किए जाने को विश्व भर के अनेक साहित्यकारों ने आवेदन किया था। इसमें जिन साहित्यकारों की पुस्तक शामिल की गई हैं, उनमें अलीगंज की प्रतिभा प्रकाश की पुस्तक ब्रह्मकुञ्ज भी है। प्रतिभा ने इस पुस्तक में ब्रह्मतत्व, आत्मबोध और जीवन दर्शन को भावात्मक और बौद्धिक संतुलन के साथ प्रस्तुत किया है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व उनकी चर्चित कृति सत्यार्थ परम शक्ति के परम सत्य एवं ब्रह्मसार भी पाठकों और विद्वानों के बीच विशेष लोकप्रिय रही हैं। विश्व पुस्तक मेला और राष्ट्रीय पुस्तकालय में उनकी पुस्तक शामिल होना उनके और जिले के लोगों के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed