{"_id":"69fa30dd2cb945055d09e362","slug":"prafull-of-etah-shines-in-delhi-selected-in-national-arm-wrestling-etah-news-c-163-1-eta1002-150127-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दिल्ली में चमके एटा के प्रफुल्ल, नेशनल आर्म रेसलिंग में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दिल्ली में चमके एटा के प्रफुल्ल, नेशनल आर्म रेसलिंग में चयन
Tue, 05 May 2026 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 05 May 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में आयोजित आर्म्स रेसलिंग रॉयल्स शेडेड कप 2.0 में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रफुल्ल को मेडल
एटा। गांव दतेई निवासी प्रफुल्ल चौहान ने दिल्ली में आयोजित आर्म रेसलिंग रॉयल्स शेडेड कप 2.0 में सीनियर वर्ग में तृतीय स्थान हासिल कर जिले और गांव का नाम रोशन किया है। शानदार प्रदर्शन के आधार पर प्रफुल्ल का चयन अब 29-30 मई को गुजरात के गांधीनगर में होने वाली राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
पिता फौजी राजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि प्रफुल्ल दिल्ली में रहकर इन दिनों कोच संजय देशवाल के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर चयन के बाद अब वह आगामी प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। पिता राजेन्द्र सिंह गत वर्ष सेना से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। माता रन्नो चौहान गृहिणी हैं। प्रफुल्ल की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। कवि डॉ. ध्रुवेंद्र भदौरिया, राजकुमार भरत, राजेश चौहान व जतिन चौहान ने प्रफुल्ल की सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया। परिवार के लोगों ने भी खुशी जताई है।