फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Pradhan beat up on complaint of irregularities in development work

Etah News: विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत पर प्रधान ने पीटा

Sun, 25 May 2025 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 25 May 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Pradhan beat up on complaint of irregularities in development work
एटा। थाना रिजोर में एक व्यक्ति ने ग्राम प्रधान और उनके तीन साथियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत पर पीटने और 50 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


गांव भरतौली निवासी विवेक पचौरी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखा है कि प्रधान प्रदीप उपाध्याय द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत उन्होंने डीएम व सीएम से की थी। इसकी जांच के लिए टीम गठित की गई। 3 मार्च 2025 को वह अपने खेत पर पिता देवेंद्र पचौरी के साथ आलू खुदाई का कार्य कर रहा था। इसी दौरान प्रधान अपने तीन साथियों को लेकर आए और दोनों की पिटाई करने लगे। मजदूरों को देने के लिए पेंट की जेब में रखे 50 हजार रुपये लूट लिए और भाग गए।
विज्ञापन


इसके बाद 112 पर कॉल कर जानकारी दी गई। पुलिस पार्टी ने थाने भेजा। वहां से उपचार के लिए सीएचसी सकीट भेज दिया गया। 5 मार्च को एक्स-रे हो सका। लेकिन रिपोर्ट लिखने में देरी होती रही। इसके चलते प्रधान पक्ष के लोग लगातार धमकी दे रहे हैं और घेर रहे हैं। प्रधान प्रदीप उपाध्याय ने बताया कि विवेक ने उनके परिजन से अभद्रता की। इसके चलते मारपीट हुई थी। किसी रंजिश में मारपीट होने और लूट किए जाने के आरोप गलत हैं। सीओ सकीट कीर्तिका सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed