फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Power supply to half of Mirhachi remained disrupted for 12 hours after a 400 kVA transformer blew out.

Etah News: 400 केवीए ट्रांसफाॅर्मर फुंकने से 12 घंटे गुल रही आधे मिरहची की बिजली

Mon, 03 Aug 2026 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 03 Aug 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Power supply to half of Mirhachi remained disrupted for 12 hours after a 400 kVA transformer blew out.
मिरहची। 400 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर फुंकने से आधे कस्बे की बिजली आपूर्ति बाधित है। मुख्य चौराहे पर लगे ट्रांसफाॅर्मर में रविवार रात करीब दस बजे फॉल्ट हो गया। लोगों के हंगामा किए जाने पर सोमवार सुबह मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर लगाकर आपूर्ति शुरू की गई।
विज्ञापन

मुख्य चौराहे पर बिजली आपूर्ति के लिए 400 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगा है। रविवार रात इसमें खराबी आने से आधे कस्बे की आपूर्ति बंद हो गई। लोग गर्मी से बेचैन होकर रातभर करवटें बदलते रहे। सुबह तक इन्वर्टर भी जवाब दे गए। सुबह पानी के लिए समस्या होने पर लोग आक्रोशित हो गए और हंगामा किया।
विज्ञापन

इसके बाद विद्युत निगम के अधिकारियों ने तत्काल मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर भेजकर आपूर्ति शुरू कराई। 12 घंटे बाद बिजली आपूर्ति शुरू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। दुकानदार रामखिलाड़ी ने कहा बिजली के फॉल्ट की समस्या अक्सर बनी रहती है। गृहिणी कृष्णा देवी ने कहा उमस और गर्मी से रसोई में काम करते समय पसीने से तरबतर हो जाते हैं। वर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवरलोड की समस्या के चलते ट्रांसफाॅर्मर फुंक गया, दूसरा ट्रांसफाॅर्मर न आने तक मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर से आपूर्ति दी जाएगी। विद्युत निगम कस्बे की स्थाई समस्या के लिए विचार कर रहा है। - जितेंद्र सिंह, जेई विद्युत निगम



पांच ट्रांसफाॅर्मर फुंकने से दो गांव की बिजली आपूर्ति ठप
जलेसर। नगला श्रीकृष्णा और नगला दयाराम की बिजली व्यवस्था एक सप्ताह से ठप है। नगला श्रीकृष्णा में तीन और नगला दयाराम में दो ट्रांसफाॅर्मर फुंकने से लोग उमस और गर्मी से बेहाल हैं। एक सप्ताह बाद भी ट्रांसफाॅर्मर नहीं बदले जाने से लोगों में आक्रोश है। उन्होंने बिजलीघर के घेराव की चेतावनी दी है।

नगला श्रीकृष्णा में बिजली आपूर्ति के लिए 25 केवीए के तीन ट्रांसफाॅर्मर लगाए गए हैं और नगला दयाराम में दो। दोनों गांव के पांचों ट्रांसफाॅर्मर खराब हुए एक सप्ताह हो चुका है। इसकी जानकारी बेरनी विद्युत उपकेंद्र पर देने के बाद भी ट्रांसफाॅर्मर बदले नहीं गए हैं। दोनों गांव की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप होने से लोग उमस और गर्मी से परेशान हैं। बिजली नहीं आने से गांव में पानी का संकट पैदा हो गया है।
दोनों गांव में खारे पानी की समस्या होने पर लोग ज्यादा परेशान हैं। किसान खेतों की सिंचाई के लिए परेशान हो रहे हैं। दिनेश कुमार, नरेश कुमार, विजयपाल, प्रमोद कुमार, विशाल कुमार, विकास यादव सहित अनेक ग्रामीणों ने दो दिन में नगला श्रीकृष्णा और नगला दयाराम की बिजली आपूर्ति न शुरू होने पर बिजली घर के घेराव की चेतावनी दी है।


नगला श्रीकृष्णा और नगला दयाराम के सभी पांच ट्रांसफाॅर्मर फुंकने की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। शीघ्र ट्रांसफाॅर्मर भेजने के लिए लगातार संपर्क किया जा रहा है, लेकिन ट्रांसफाॅर्मर की उपलब्धता नहीं होने के कारण देरी हो रही है। - जितेंद्र पटेल, जेई विद्युत उपकेंद्र बेरनी




18 घंटे की बजाय टुकड़ों में 8 घंटे ही मिल रही बिजली आपूर्ति
निधौलीकलां। कस्बे के लोगों को 18 घंटे की बजाय बमुश्किल आठ घंटे बिजली मिल रही है। इस आठ घंटे में भी ट्रिपिंग, ब्रेकडाउन, शटडाउन की समस्या रहती है। 24 घंटे में टुकड़ों में आठ घंटे बिजली मिलने से कस्बे के लोग बेहाल हैं। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से कस्बे में पानी का संकट पैदा हो गया है। विद्युत निगम के एक्सईएन ओमप्रकाश कुशवाह ने कहा उपभोक्ताओं की शिकायत पर काम करने की वजह से ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed