{"_id":"09415b291c251252ba852c52fd33110a","slug":"power-struggle-committee-staff-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Wed, 30 Dec 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में विद्युत कर्मचारियों ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि विद्युत निगम में कार्यरत पेंशनधारी और अधिकारियों को मिल रही एलएमवी-10 की सुविधा में कटौती की जा रही है।
समिति के जिलाध्यक्ष जंट सिंह यादव ने कहा कि यदि विद्युत नियामक आयोग ने अपने आदेशों को वापस नहीं लिया तो कर्मचारी और पेंशनर्स आगे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। निगम कर्मचारियों परिसर में मीटर स्थापित न कराया जाए। अन्य विभागों के कर्मचारियों को भी विभागीय सुविधाएं दी जा रही हैं, तो निगम के कर्मचारियों की सुविधाओं में भी कटौती न की जाए। इसके अलावा बैठक को राधेश्याम गुप्ता, प्रेमपाल सिंह यादव, आरके शर्मा, रामनाथ, शैलेंद्र चौहान ने भी संबोधित किया। बैठक ेकी अध्यक्षता जीएस वार्ष्णेय और संचालन वीरेश यादव ने किया।