फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Power out for six hours without notice; over 12 neighborhoods affected.

Etah News: बिना सूचना के छह घंटे गुल रही बिजली, 12 से अधिक मोहल्ले प्रभावित

Thu, 23 Jul 2026 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Power out for six hours without notice; over 12 neighborhoods affected.
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के फीडर से 33/11 केवी उपकेंद्र से संचालित 11 केवी शिकोहाबाद फीडर पर जर्जर तार बदलने के कार्य के चलते छह घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिना पूर्व सूचना के विद्युत आपूर्ति बंद होने से उपभोक्ताओं को पूरे दिन भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से शाम तक बिजली गुल रहने के कारण घरों में पानी का भी संकट खड़ा हो गया।
विज्ञापन

शिकोहाबाद रोड स्थित सुनहरी नगर, बापू नगर, प्रेम नगर, नई बस्ती, हाजीपुरा समेत एक दर्जन से अधिक मोहल्लों में सुबह 11 बजे से शाम 5ः30 बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों के घरेलू कामकाज प्रभावित हुए। वहीं बिजली पर निर्भर दुकानदारों और छोटे कारोबारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी और उमस के बीच लंबे समय तक बिजली न मिलने से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

सुनहरी नगर निवासी आशीष यादव ने कहा कि यदि विद्युत निगम की ओर से पहले ही शटडाउन की सूचना दे दी जाती तो वे वैकल्पिक व्यवस्था कर सकते थे। अचानक आपूर्ति बंद होने से लोगों को पेयजल और अन्य आवश्यक कार्यों में भी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता सत्यनारायण ने बताया कि 33/11 केवी उपकेंद्र कोतवाली देहात से निर्गत 11 केवी शिकोहाबाद फीडर के गंगनपुर से नगला प्रेमी तक जर्जर विद्युत तारों को बदलने का कार्य कराया गया। इसी कारण सुरक्षा की दृष्टि से विद्युत आपूर्ति बंद रखी गई थी। उन्होंने बताया कि कार्य पूरा होने के बाद शाम करीब 5:30 बजे विद्युत आपूर्ति सुचारु रूप से बहाल कर दी गई। साथ ही उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए खेद भी जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed