फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   postamaartam na hone par haeeve par jaam aur hangaama

पोस्टमार्टम न होने पर हाईवे पर जाम और हंगामा

Wed, 12 Apr 2017 11:10 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Wed, 12 Apr 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
postamaartam na hone par haeeve par jaam aur hangaama
पोस्टमार्टम न होने पर हाईवे पर जाम और हंगामा - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

निधौली कलां थाना क्षेत्र में मंगलवार को दहेज लिए विवाहिता की हत्या के बाद शव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा तो डीएम ने रात में पोस्टमार्टम कराने की इजाजत दे दी, लेकिन पीएम करने वाले चिकित्सक नहीं पहुंचे। परिवारीजनों ने कर्मचारियों पर पोस्टमार्टम के लिए सुविधा शुल्क मांगने का आरोप भी लगाया है। बुधवार सुबह तक पोस्टमार्टम नहीं हुआ तो गुस्साए परिवारीजनों ने हाईवे-91 पर जाम लगा कर हंगामा कर दिया। महिलाएं हाईवे पर लेट गईं और बीस घंटे तक परेशान करने का आरोप लगा कार्रवाई की मांग करने लगीं। एसडीएम सदर ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया।
फिरोजाबाद जिले के नारखी थाना अंतर्गत नगला डूंगरपुर निवासी अनार सिंह ने अपनी बेटी कल्पना की शादी तेरह महीने पूर्व निधौली कलां के हिम्मतपुर निवासी मनोज से की थी। मंगलवार को कल्पना की दहेज के लिए हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा तो चिकित्सकों ने डीएम की इजाजत मांगी। मंगलवार शाम डीएम ने इजाजत दे दी, लेकिन चिकित्सक पीएम करने नहीं पहुंचे। पिता अनार सिंह का आरोप है कि पीएम हाउस के कर्मियों ने बेहतर पीएम रिपोर्ट बनाने के नाम पर दस हजार रुपये सुविधा शुल्क मांगते हुए मोमबत्ती, ग्लब्स, वीडियो कैमरा मंगाया। इसके बाद भी बुधवार सुबह तक पीएम नहीं हुआ। इसी से गुस्साए परिवारीजनों ने बुधवार सुबह पीएम हाउस के सामने हाईवे-91 पर जाम लगा कर हंगामा कर दिया। सीओ ने पहुंच कर समझाने की कोशिश की, लेकिन परिवार डीएम को बुलाने और कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जिद पर अड़ गए। इसके बाद एसडीएम सदर डा. संजीव कुमार पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर हाईवे पर लेटी महिलाओं को उठा कर जाम खुलवाया। तब जाकर दो घंटे बाद यातायात सुचारु हो पाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। विसरा सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन


डीएम के आदेश पर पीएम कराने की तैयारी रात ढाई बजे हो गई थी, लेकिन परिवार ने रात में पीएम कराने से मनाकर लिख कर दिया है। परिवार ने गलत तरीके से हंगामा और जाम लगाया। यदि कोई कर्मचारी शव सिलने के नाम पर पैसे मांगता है तो लिखित में शिकायत करें, कार्रवाई होगी। पीएम के लिए सामान लाने की जिम्मेदारी पुलिस की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

                                    - डा0 आरसी पांडेय, सीएमओ एटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed