फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Poor quality road construction work

Etah News: खराब गुणवत्ता से हो रहा सड़क निर्माण कार्य

Thu, 27 Nov 2025 10:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 27 Nov 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
Poor quality road construction work
निधौली रोड ​स्थित वार्ड 19 मोहल्ला अशोक नगर में गली निर्माण से पूर्व ट्रैक्टर से पलटते पुराने घ
एटा। शहर के निधौली रोड स्थित मोहल्ला अशोक नगर वार्ड 19 की गली नंबर-3 में नगर पालिका द्वारा बनाई जा रही सीसी सड़क को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि निर्माण कार्य मानकों के विपरीत और बेहद खराब गुणवत्ता में किया जा रहा है।
विज्ञापन

मोहल्लेवासियों ने विरोध जताते हुए कहा कि जिस तरह से सड़क तैयार की जा रही है, उससे कुछ ही महीनों में सड़क उखड़ने का खतरा बन जाएगा। गली में सड़क निर्माण का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि निर्माण में गिट्टी की जगह पुराने घरों का मलवा डाला जा रहा है। वीडियो में लोग ठेकेदार पर घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगा रहे है। लोगों का कहना है कि सीमेंट और ईंट की गुणवत्ता भी बेहद कमजोर है।
विज्ञापन

सीवर टैंक में पीली ईंट लगाकर जल्दबाजी में प्लास्टर कर दिया गया है। जबकि मानक के अनुसार मजबूत ईंट और मिश्रण का प्रयोग होना चाहिए था। विरोध के दौरान ठेकेदार ने काम रोकने की बात कही थी लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण कार्य के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस प्रकार की लापरवाही हो रही है तो जांचकर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -सतीश कुमार, ईओ नगरपालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed