फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   polution in etah

यहां तो आग के हवाले कर दिया जाता है कूड़ा

Thu, 11 Jun 2020 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
polution in etah
जीटी रोड स्थित अस्पताल के सामने जलाया जा रहा कूड़ा। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। एक ओर सरकार पूरे देश में स्वच्छता को लेकर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं दूसरी ओर एटा पालिका परिषद ने शहर को जलते कूड़े के ढेर पास खड़ा कर दिया है। यहां कूड़ा उठाया नहीं जलाया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण को पलीता लगाने के साथ पालिका लोगों के स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचाने का काम कर रही है। यहां 11 बजे तक सड़कों से कूड़ा नहीं उठता। ऐसे में लोगों की दिक्कत बढ़ रही हैं। जिला अस्पताल, शिकोहाबाद चौराहा, आगरा रोड, रेलवे रोड, कचहरी रोड, निधौली रोड आदि खत्ताघरों के कूड़े से दुर्गंध आती है। इससे लोगों का जीना मुहाल हो रहा है।
विज्ञापन

कर्मचारी जला रहे कूड़ा, फैल रहा प्रदूषण
जीटी रोड पर पालिका के सफाई कर्मचारियों की कारगुजारी देखने को मिली। कूड़ा उठाने की बजाय कर्मचारियों ने कूड़े में आग लगा दी। आग लगने से उठे धुएं से पर्यावरण प्रदूषण तो हुआ। साथ ही लोगों को भी दिक्कत झेलनी पड़ी। वहीं धुआं अस्पताल में जा रहा था।
विज्ञापन

रेलवे रोड पर कर्मचारियों और अफसरों को नहीं दिखाई देते कूड़े के ढेर
रेलवे रोड पर ट्रांसफार्मर के पास कूड़े का ढेर लगा रहता है। यहां से सांसद सहित पालिका के अधिकारी-कर्मचारी गुजरते हैं, लेकिन किसी को भी कूड़ा उठवाने की सुध नहीं आई। इस दौरान यहां सांसद राजवीर सिंह राजू भैया सहित अन्य भाजपा नेता मास्क बांटते हुए निकले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेल हो रहा सरकार के स्वच्छता अभियान का नारा
आगरा रोड पर भी कूड़े का ढेर स्वच्छता अभियान की हकीकत को बयां कर रहा है। जानवर कूड़े के ढेर को चारों ओर बिखेर रहे थे। मगर पालिका को कूड़ा उठवाने की सुध नहीं ली। यहां मुख्य मार्ग होने के कारण अधिकारियों का निकलना होता है, वहीं उनके आवास भी बने हैं।

कहते हैं आंकड़े
-25 वार्ड हैं शहर में
-48 टन कूड़ा रोज निकलता शहर में
-424 सफाईकर्मी हैं नगर पालिका में
-01 एक लाख रुपये रोज का खर्च
कोट
शहर से प्रतिदिन 48 टन कूड़ा निकलता है। सफाई कर्मचारियों द्वारा प्रतिदिन कूड़ा उठाया जाता है। किसी भी कर्मचारी द्वारा कूड़े में आग नहीं लगाई जाती है। जिस जगह से लेट कूड़ा उठने की शिकायत है, वहां से जल्दी कूड़ा उठवाया जाएगा।
-डॉ. दीप वार्ष्णेय, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed