फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   political

राज्यसभा में गूंजा एटा मैनपुरी रेल सुविधा विस्तार की मांग

Sat, 19 Sep 2020 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
political
सांसद हरनाथ सिंह - फोटो : ETAH
एटा। शनिवार को राज्यसभा में एटा-मैनपुरी रेल सुविधा विस्तार की मांग उठाई गई। राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने नियम 180 के अंतर्गत लोक महत्व का प्रश्न उठाते हुए सरकार से एटा से तेज गति की रेल गाड़ी चलाने के साथ ही पांच सूत्रीय मांग रखी।
विज्ञापन

यादव ने कहा कि 2018-19 में उठाए गए प्रश्न पर आश्वासन तो मिले लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके चलते विकास के इस दौर में एटा एवं मैनपुरी रेल सुविधाओं से वंचित हैं।
विज्ञापन

पचास लाख से अधिक की आबादी यातायात समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि एटा देश का एकमात्र ऐसा जनपद है जिसका तेज गति से चलने वाली रेल लाइन एवं गाड़ियों से जुड़ाव नहीं है। जबकि कृषि, रोजगार, शिक्षा एवं व्यापारिक कार्यों के चलते इन दोनों जिलों का कानपुर, आगरा, प्रयागराज, लखनऊ, इटावा एवं भिंड आदि से अधिक संपर्क एवं आवागमन रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं प्रमुख मांग
-एटा-आगरा पैसेंजर को सुपर फास्ट ट्रेन में परिवर्तित किया जाए।
-एटा से लखनऊ, प्रयागराज व दिल्ली जाने के लिए एक-एक कोच दिल्ली टूंडला रेल लाइन से जोड़ा जाए।
-इंदौर-भिंड-इटावा रेलगाड़ी को मैनपुरी से जोड़ा जाए।
-मैनपुरी-इटावा पैसेंजर गाड़ी 7190 का समय चार बजे के बजाय सुबह आठ बजे किया जाए।
-फर्रुखाबाद से मैनपुरी होते हुए आगरा तक नई रेलगाड़ी चलाई जाए।
जनसंख्या नियंत्रण का मुद्दा उठाया
जन समस्याओं को उठाने के लिए सुर्खियों में रहने वाले राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह मानसून सत्र के पहले दिन ही जनसंख्या नियंत्रण का मुद्दा उठाकर पूरे देश की सुर्खियां बन गए। गरीबी, बेहतर स्वास्थ्य, आवासीय, पर्यावरण आदि के लिए बढ़ती आबादी को खतरा बताते हुए जनसंख्या पर नियंत्रण की वकालत की थी। बताते चलें कि बेरोजगार, किसान, सड़क दुर्घटनाओं जैसी जनसमस्याओं को उठाने के लिए यादव की संसद में प्रशंसा हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed