फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Police took the young man, wife hanged him

युवक को ले गई पुलिस, पत्नी ने लगाई फांसी

Tue, 02 Nov 2021 07:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
Police took the young man, wife hanged him
एटा। थाना रिजोर क्षेत्र के एक गांव में पुलिस एक युवक को थाने ले गई। इसके तुरंत बाद युवक की पत्नी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को जैसे ही सूचना मिली तुरंत युवक को थाने से छोड़ दिया गया। गांव इब्राहिमपुर नगरिया निवासी जसोदा देवी (44) पत्नी प्रकाशचंद्र गोस्वामी ने सोमवार की रात कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति का कहना है कि सोमवार को गांव के ही दयाशंकर से उसका झगड़ा हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को उठाकर थाने ले आई। रात भर थाने की हवालात में बंद रखा।
विज्ञापन

प्रकाशचंद्र का आरोप है कि पुलिस के पकड़कर ले जाने की वजह से पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मंगलवार सुबह जानकारी मिली कि जसोदा ने फांसी लगा ली है तो तुरंत समझौता लिखाकर छोड़ दिया। प्रकाशचंद्र का कहना है कि उसके सात बच्चे हैं। बच्चों ने बताया कि मेरे पकड़े जाने के बाद जसोदा उनसे कह रही थी कि अब दिवाली कैसे मनेगी, तुम्हारे पिता को पुलिस पकड़ कर ले गई। बाद में बच्चे सो गए। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार गौतम ने बताया कि झगड़े की सूचना पर डायल 112 पीआरवी पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर आई थी। युवक की पत्नी ने आत्महत्या क्यों की है, अभी तक वजह स्पष्ट नहीं है, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कमरे में सोते रहे बच्चे, मां ने लगा ली फांसी
प्रकाशचंद्र ने बताया कि बच्चे कमरे में ही सो रहे थे। इसी दौरान पत्नी ने सोमवार की रात किसी समय फांसी लगाकर प्राण त्याग दिए। बच्चों को इसकी जानकारी नहीं थी। सुबह बच्चे अपनी मां को फंदे पर लटका देख बुरी तरह से डर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed