फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Police took out the body of a young man who committed suicide from the funeral pyre.

Etah News: आत्महत्या करने वाले युवक का शव पुलिस ने चिता से निकलवाया

Wed, 24 Jan 2024 05:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 24 Jan 2024 05:24 PM IST
विज्ञापन
Police took out the body of a young man who committed suicide from the funeral pyre.
जलेसर (एटा)। थाना जलेसर क्षेत्र के गांव नूंहखास में मंगलवार की रात एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन बुधवार की सुबह गुपचुप तरीके से अंत्येष्टि करने के लिए शव को शमशान लेकर पहुंचे और चिता जलाने की तैयारी में थे। तभी सूचना पर पुलिस पहुुंच गई। अंत्येष्टि रुकवाकर शव को चिता से बाहर निकवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गाव नूंहखास निवासी सत्येंद्र सिंह (27) ने घर पर ही पत्नी की साड़ी से फंदा लगाकर मंगलवार की रात करीब 11 बजे जान दे दी। परिजन ने फंदे पर लटका देखा तो चीख-पुकार मच गई। परिजन ने बताया कि बेटा शराब पीने का आदी था, इसकी वजह से आए दिन घर में कलह होती थी। पत्नी भी उसके शराब पीने की वजह से काफी परेशान रहती है। मंगलवार की शाम भी वह काफी शराब पीकर घर आया था। इस पर पिता भूरी सिंह व मां ने पीट दिया। इसके बाद सत्येंद्र खाना खाकर सो गया, लेकिन रात में 11 बजे फंदे पर लटका देखा गया। पिता का कहना है कि करीब 10 वर्ष पहले सत्येंद्र की शादी हुई थी, एक बेटी है। आए दिन घर में आकर कलह किया करता था। समझाने का काफी प्रयास किया गया लेकिन कोई असर नहीं पड़ा और अब जान दे दी है।
विज्ञापन

--------------
साले ने लगाया हत्या का आरोप
थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि सत्येंद्र शराब पीने का आदी था। डांटने पर फंदा लगाकर जान दी थी, लेकिन साला श्रीनिवास निवासी मतवारी थाना विजयगढ़ जिला अलीगढ़ ने फोन करके पिता पर ही हत्या करने का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने शमशान पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। बताया कि साला चाहता था कि अंतिम संस्कार से पहले भांजी के नाम जमीन की जाए। इसके कारण दोनों पक्षों में हल्की नोकझोंक हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed