{"_id":"6751ef5bf9f2f7ae9207cc00","slug":"police-stopped-the-farmers-they-walked-6-km-to-reach-jalesar-etah-news-c-163-1-sagr1016-126573-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पुलिस ने किसानों को रोका, 6 किमी पैदल चल जलेसर पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पुलिस ने किसानों को रोका, 6 किमी पैदल चल जलेसर पहुंचे
Thu, 05 Dec 2024 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 05 Dec 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
जलेसर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) का बृहस्पतिवार को जलेसर तहसील में धरना-प्रदर्शन प्रस्तावित थे। इसके लिए सुबह के समय बड़ी संख्या में किसान तहसील आ रहे थे। इन्हें पुलिस ने इसौली मार्ग स्थित नीमखेड़ा पर रोक दिया। इससे किसान भड़क गए। करीब 6 किमी की दूरी तय कर जलेसर पहुंचे। यहां एसडीएम को ज्ञापन दिया। इस बीच करीब 5 घंटे तक हंगामा चला।
भाकियू के मंडल अध्यक्ष हर्ष बृजवासी के नेतृत्व में आ रहे काफिले को नीमखेड़ा पर सुबह करीब 11 बजे एसडीएम विपिन कुमार मोरल, सीओ नीतीश गर्ग तथा थाना प्रभारी डाॅ. सुधीर राघव ने रोक दिया। सर्किल के अन्य थानों की पुलिस भी बुला ली। भीड़ के चलते मार्ग करीब एक घंटे तक जाम रहा। आगरा मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि तहसील मुख्यालय न जाकर रेलवे फाटक तक जाएंगे।
इस पर एसडीएम ने अनुमति दी। 6 किमी चलने के बाद इसौली चौराहे पर एसडीएम को ज्ञापन दिया। बिजली, पानी, सड़क, डीएपी, यूरिया सहित किसानों की अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की।