फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Police stopped the Congressmen who were taking out on foot

पैदल यात्रा निकाल रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका

Wed, 10 Aug 2022 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Police stopped the Congressmen who were taking out on foot
मारहरा में कांग्रेस की यात्रा को रोकते पुलिसकर्मी ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कस्बा मारहरा से मिरहची तक पैदल यात्रा निकालने की योजना बनाई थी लेकिन पुलिस ने कांग्रेसियों को मारहरा में ही रोक दिया। जिलाध्यक्ष गंगासहाय लोधी ने कहा कि कांग्रेसी झुकने वाले नहीं हैं। भाजपा के काले कारनामों को उजागर करके रहेंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य आम जनता पर थोपी गई महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, अग्निपथ और ईडी द्वारा बेवजह लोगों को परेशान करने के विरोध में है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार जानबूझकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस और प्रशासन से सत्ता की हनक में परेशान करा रही है। कांग्रेस के कार्यकर्ता डरने और झुकने वाले नहीं हैं। जनता के बीच जाकर अपनी बात रखेंगे।
विज्ञापन

शासन-प्रशासन कितनी भी परेशानियां सामने खड़ी करे। महेंद्र पाल सिंह राजपूत ने कहा भाजपा के सारे कार्यक्रम बिना अनुमति के किए जाते हैं लेकिन कांग्रेस के कार्यक्रमों के लिए कदम-कदम पर अनुमति की व्यवस्था बताकर रोक दिया जाता है। डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान के विपरीत कार्य किया जा रहा है। जावेद अख्तर, तारा राजपूत, रोहन वर्मा, चंद्रपाल सिंह, जितेंद्र कुमार राजपूत, गालिब हुसैन, धर्मेंद्र कुमार, संतोष गुप्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed