{"_id":"69b44b4c93df727cbf0dff42","slug":"police-station-surrounded-in-protest-against-occupation-of-playground-etah-news-c-163-1-eta1003-147629-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: खेल मैदान पर कब्जे के विरोध में घेरा थाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: खेल मैदान पर कब्जे के विरोध में घेरा थाना
Fri, 13 Mar 2026 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
जैथरा कोतवाली का घेराव करते लोग। संवाद
जैथरा। क्षेत्र के गांव चिलौली रोड पर मां कन्या देवी मंदिर के पास एक खेल मैदान पर कब्जा किए जाने काे लेकर क्षेत्र के युवाओं में उबाल है। आक्रोशित युवाओं ने कस्बा पहुंचकर थाने का घेराव कर कब्जा करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। खेल मैदान पर कब्जे का कौन प्रयास कर रहा है? अभी इसका खुलासा नहीं हो सका है।
क्षेत्र के गांव चिलौली जाने वाले मार्ग पर एक बहुत बड़ा मैदान है, जिसमें क्षेत्र के युवा पुलिस, सेना में भर्ती का अभ्यास करते हैं। लंबे समय से इस भूखंड का खेल मैदान के रूप में उपयोग किया जा रहा है। खेल मैदान पर बृहस्पतिवार की रात को किसी ने ट्रैक्टर से जोत दिया। सुबह अभ्यास करने पहुंचे युवाओं ने खेल मैदान को जुता देखा तो वह भड़क गए।
गुस्साए युवाओं ने कस्बा पहुंचकर थाने का घेराव कर कब्जा करने का प्रयास करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में अभिषेक गुप्ता, छोटू यादव, विवेक कुमार, अमन राठौर, अक्षय ठाकुर, रुपेंद्र यादव, विशाल चौहान आदि शामिल हैं।