फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   police removed woman body from funeral pyre In Etah Her in laws silently performing last rites

UP: 10 वर्ष पहले की लव मैरिज, अब दूसरी से चला रहा चक्कर; पत्नी ने त्याग दिए प्राण...पुलिस ने चिता से उठवाई लाश

Sun, 21 Apr 2024 04:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 21 Apr 2024 04:46 PM IST
सार

युवक ने 10 वर्ष पहले लव मैरिज की थी। अब दूसरी लड़की से चक्कर चला रहा है। जानकारी हुई तो पत्नी ने प्राण त्याग दिए। पुलिस ने लाश चिता से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन
police removed woman body from funeral pyre In Etah Her in laws silently performing last rites
woman crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। इसके बाद पति व अन्य ससुरालीजन उसका अंतिम संस्कार कर रह थे। तभी किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के अधजले शव को चिता से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पति व अन्य सभी ससुराल वाले फरार हो गए। बताया गया है कि पति के संबंध दूसरी महिला से होने की वजह से पत्नी ने जान दी है।

विज्ञापन


घटना रिजोर थाना क्षेत्र के नगला डांडा गांव की है। गांव निवासी ओमवीर ने 10 वर्ष पूर्व पीलीभीत क्षेत्र की रहने वाली रीना से प्रेम विवाह किया था। इनकी आठ वर्ष की पुत्री है। पोस्टमार्टम गृह पर गांव के चौकीदार, बदन सिंह आदि ने बताया कि ओमवीर के किसी अन्य महिला से भी संबंध हैं। 
विज्ञापन


इस बात का पता उसकी पत्नी को चल गया। जिसके बाद आए दिन इन दोनों के मध्य कहासुनी होने लगी थी। जानकारी मिली कि ओमवीर दूसरी महिला के साथ एटा शहर में कहीं किराए पर कमरा लेकर रहता था। शुक्रवार को देर शाम इसी बात को लेकर पति-पत्नी के मध्य काफी विवाद भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सभी लोगों के घर से बाहर जाते ही रीना ने फंदा लगाकर जान दे दी। बाद में पति व अन्य परिजन ने रीना का दाह संस्कार शुरू कर दिया। तभी किसी ने डायल 112 व थाना रिजोर में सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जलती चिता से शव को बाहर निकलवाया। 


सीओ सकीट संजय कुमार ने बताया कि लगभग 80 प्रतिशत जल चुके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के पति सहित सभी ससुरालीजन मौके से भाग गए। उनको ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। मृतका पीलीभीत क्षेत्र की रहने वाली थी। उसके मायके का पता लगाया जा रहा है। जिससे कि वहां सूचना पहुंचाई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed