{"_id":"62053cd66116930f987ba250","slug":"police-released-the-sketch-of-the-suspected-youth-etah-news-agr523861687","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने संदिग्ध युवक का स्कैच किया जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने संदिग्ध युवक का स्कैच किया जारी
विज्ञापन
संदिग्ध युवक का स्कैच ।संवाद
- फोटो : ETAH
अवागढ़। बच्ची की हत्या के मामले में एक संदिग्ध व्यक्ति का स्कैच पुलिस ने जारी कर दिया है। लोगों से स्कैच की शक्ल वाले व्यक्ति की जानकारी मांगी है। इसके साथ ही बच्ची के जूता, कैप की फोटो और एक सीसीटीवी फुटेज भी जारी की है। उधर, पुलिस ने बृहस्पतिवार को कस्बे के कई संदिग्धों को उठाकर पूछताछ की।
कारोबारी की करीब पांच वर्षीय मासूम बेटी की हत्या 4 फरवरी की देरशाम कर दी गई थी। हत्याकांड में पुलिस के हाथ सातवें दिन भी खाली है। जबकि पुलिस की चार टीमें लगातार मामले की जांच कर रहीं हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस ने घर और परिजनों की रेकी करने वाले सदिंग्ध युवक का स्कैच जारी किया है।
वहीं मासूम का गुम जूता व कैप की फोटो भी जारी की है। साथ ही बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों की सीसीटीवी फुटेज को भी सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर इसे शेयर करने और किसी भी तरह की जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराने की बात कही है।
विज्ञापन
फिर खंगाले सीसीटीवी कैमरे
पुलिस ने बुधवार की रात एक बार फिर सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। जांच की सुई रेकी करने वाले युवक और बाइक सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों पर टिकी हुई है।