फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Police picked up four BDC members from SP candidate's house

पुलिस ने सपा प्रत्याशी के घर से चार बीडीसी सदस्य उठाए

Fri, 09 Jul 2021 06:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
Police picked up four BDC members from SP candidate's house
एटा। पुलिस ने सपा प्रत्याशी के घर से चार बीडीसी (क्षेत्र पंचायत) सदस्य उठा लिए। यह आरोप सपा प्रत्याशी ने लगाया है। उधर, पुलिस का कहना है कि सदस्यों को बंधक बनाकर रखा गया था। जिन्हें मुक्त कराया गया है। ब्लॉक प्रमुख पद के लिए जिले में सबसे कड़ा मुकाबला अलीगंज में है। सपा प्रत्याशी पूर्व ब्लॉक प्रमुख ओमपाल सिंह और भाजपा प्रत्याशी रेखा शाक्य की आमने-सामने की टक्कर है। ओमपाल सिंह पर कुछ दिन पहले ही सरकारी जमीन पर कब्जा और सरकारी धन के गोलमाल संबंधी मुकदमा भी लिखा गया है। शुक्रवार रात के समय थाना पुलिस ने उनके आवास और कॉलेज पर दबिश दी।
विज्ञापन

आवास में मिलीं कुछ बीडीसी सदस्यों को पुलिस अपने साथ ले गई। सपा प्रत्याशी का आरोप है कि उन्होंने और उनकी पत्नी सीमा देवी ने नामांकन किया है। दोनों के अनुमोदक और प्रस्तावक बने बीडीसी सदस्य उनके आवास पर ही ठहरे हुए थे। पुलिस ने उनकी अनुपस्थिति में रात के समय घर में दबिश देकर पांच सदस्यों को उठा लिया। पुलिस उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई है। इस मामले को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां और ज्यादा बढ़ गई हैं। हालांकि पुलिस आरोपों को पूरी तरह नकार कर सपा प्रत्याशी को ही गलत ठहरा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed