फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   police picked up dead body from funeral pyre and sent it for postmortem In Etah

UP: परिजन कर रहे थे अंतिम संस्कार, पहुंची पुलिस... चिता से उठवा ली नौजवान बेटे की लाश; बात सुन सभी रह गए सन्न

Wed, 24 Jan 2024 03:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 24 Jan 2024 03:50 PM IST
सार

एटा में परिजन नौजवान बेटे का अंतिम संस्कार चुपचाप कर रहे थे। फिर पहुंची पुलिस और लाश को चिता से उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौत रहस्य बनी हुई है।

विज्ञापन
police picked up dead body from funeral pyre and sent it for postmortem In Etah
Etah: चीख पुकार करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में बीती रात एक युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार करने के लिए श्मसान लेकर पहुंचे। इसी समय किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। इस पर पुलिस श्मसान पहुंची और अंतिम संस्कार को रुकवा दिया।

विज्ञापन


घटना जलेसर कोतवाली क्षेत्र के नूहखास गांव की है। बताया गया कि गांव निवासी भूरी सिंह का 27 वर्षीय बेटे सत्येंद्र ने घर पर रखी आलमारी में फंदे से झूल गया। उसने पत्नी की साड़ी का ही फंदा बनाया था। घरवालों ने देखा तो चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर गांव के लोग आ गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बधाते रहे। परिजन अंतिम संस्कार कर ही रहे थे कि पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखकर वह लोग सन्न रह गए। इसके बाद पुलिस ने शव को चिता से उठवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


परिजन ने बताया कि बेटा शराब पीने का आदी था। इसकी वजह से आए दिन घर में कलह होती थी। इससे पत्नी भी काफी परेशान रहती है। मंगलवार की शाम भी वह काफी शराब पीकर आया था। इस पर पिता व मां ने पीट दिया था। इसके बाद वह खाना खाकर सो गया। रात करीब 11 बजे फंदे पर लटका देखा गया। करीब 10 वर्ष पहले सत्येंद्र की शादी हुई थी। एक बेटी है। समझाने का काफी प्रयास किया गया लेकिन कोई असर नहीं पड़ा। अब जान दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साले ने लगाया हत्या का आरोप
प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि सत्येंद्र शराब पीने का आदी था। डांटने पर फंदा लगाकर जान दे दी। उसके साले श्रीनिवास निवासी मतवारी, थाना विजयगढ़, जिला अलीगढ़ ने फोन करके पिता पर हत्या करने का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने श्मशान पहुंचकर शव को कब्जे में लिया है। बताया कि उसका साला पहले भांजी के नाम जमीन कराना चाहता था, बाद में अंतिम संस्कार। इसको लेकर दोनों पक्षों में नोंक झोंक भी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed