फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Police personnel launched a massive cleanliness drive

Etah News: पुलिसकर्मियों ने चलाया व्यापक स्वच्छता अभियान

Sun, 05 Apr 2026 08:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 08:50 PM IST
विज्ञापन
Police personnel launched a massive cleanliness drive
जैथरा कोतवाली की सफाई करते प्रभारी रितेश ठाकुर और अन्य पुलिसकर्मी। संवाद
अलीगंज/जैथरा। कोतवाली अलीगंज और जैथरा परिसर में रविवार को व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह के नेतृत्व में समस्त पुलिसकर्मियों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने थाना परिसर को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

अभियान के तहत कोतवाली परिसर, कार्यालय कक्ष, बैरक और शौचालय की सफाई की गई। पुलिसकर्मियों ने मिलकर अनावश्यक कूड़ा-करकट, प्लास्टिक और पुराने कबाड़ को हटाया। उन्होंने परिसर को साफ-सुथरा बनाया। सफाई के दौरान स्वच्छ वातावरण बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया।
विज्ञापन

प्रभारी राजकुमार सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने निर्देश दिए कि साफ-सफाई केवल एक दिन का अभियान न होकर दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बने। प्रत्येक कर्मचारी अपने कार्यस्थल को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी निभाए। थाना प्रभारी रीतेश ठाकुर और उप निरीक्षक अंकुर सागर ने अपने अन्य पुलिसकर्मियों के साथ थाना प्रांगण की सफाई अभियान में हिस्सा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

जैथरा कोतवाली की सफाई करते प्रभारी रितेश ठाकुर और अन्य पुलिसकर्मी। संवाद

जैथरा कोतवाली की सफाई करते प्रभारी रितेश ठाकुर और अन्य पुलिसकर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed