{"_id":"575071384f1c1b2438108dcf","slug":"police-issued-a-sketch-of-three-rogues","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने तीन बदमाशों के जारी किए स्केच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने तीन बदमाशों के जारी किए स्केच
अमर उजाला ब्यूरो एटा
Updated Thu, 02 Jun 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने तीन बदमाशों के जारी किए स्केच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केनरा बैंक में हुई लाखों की लूट के मामले में गुरुवार को एसएसपी ने तीन बदमाशों के स्केच जारी कर दिए हैं। तीनों बदमाश 20 से 30 साल की उम्र के हैं। वहीं पुलिस अब पूर्व में हुई अन्य जिलों में बैंक लूट में शामिल बदमाशों का डाटा भी एकत्रित कर रही है। हालांकि बैंक डकैती के बदमाशों का कोई सुराग नहीं।
एसएसपी अजय शंकर राय ने बदमाशों के स्केच जारी कर बताया कि तीनों ही बदमाश 20-30 साल के बीच के है। तीनों के हूलिया बैंक स्टाफ की मदद से बनवाए गए हैं। एक बदमाश चश्मा लगाता है। तीनों की तलाश की जा रही है। साथ ही सभी की लंबाई पांच से साढ़े पांच फुट की बताई गई है। उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही नतीजे तक पहुंचेगी। दूसरी तरफ पुलिस उन बदमाशों का डाटा भी एकत्रित कर रही है, जिन्होंने पहले कभी अन्य जिलों की बैंक में डाका डालकर लाखों रुपये की लूट की थी। बदमाशों की लोकेशन भी पता की जा रही है, कि वह घटना के दौरान कहां मौजूद थे। मथुरा, अलीगढ़ तथा अन्य जिलों में लूट हुई, यहां भी जाकर स्थानीय पुलिस की मदद लेकर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
कई संदिग्धों को लिया हिरासत में
बैंक लूटकांड में पुलिस ने कई संदिग्धों को उठाया है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर ही है। मगर अभी तक किसी भी नतीजे तक नहीं पहुंची है। संदिग्धों में जिले के साथ-साथ अन्य जगह के लोग भी शामिल है।