फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Police did not find any evidence in the death of the teenager

Etah News: किशोरी की मौत में पुलिस को नहीं मिला कोई सबूत

Mon, 20 Nov 2023 10:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 20 Nov 2023 10:18 PM IST
विज्ञापन
Police did not find any evidence in the death of the teenager

विज्ञापन
एटा। थाना व कस्बा अलीगंज के मोहल्ला विकास नगर में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा की गोली लगने से शुक्रवार तड़के मौत हो गई थी। पुलिस अब तक हत्या या आत्महत्या को लेकर उलझी हुई है। पुलिस अभी तक किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि इससे पहले भी किशोरी तीन बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी।

कस्बा के मोहल्ला विकास नगर निवासी बलवीर सिंह की 17 वर्षीय बेटी तनिष्का के माथे में गोली लगने से शुक्रवार की सुबह करीब 5.30 बजे मौत हुई थी। परिजन के अनुसार पास में देवी जागरण कार्यक्रम चल रहा था। सुबह के समय बेटी नहाने के लिए घर में आई और तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। लेकिन पुलिस की जांच में अब तक इसका कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। पुलिस चार दिन बीतने के बाद भी आत्महत्या या हत्या के कोई सबूत नहीं जुटा पाई है। थाना प्रभारी अरुण पंवार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। अभी तक किसी भी तरह के सबूत नहीं मिले हैं। जांच में पता चला कि किशोरी पहले भी तीन बार आत्महत्या करने का प्रयास कर चुकी है। लेकिन घर वाले वजह नहीं बता रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed