फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Etah What did the police do with liquor worth Rs 2 lakh people kept watching

एटा: दो लाख रुपये कीमत की शराब के साथ पुलिस ने ये क्या किया? देखते रह गए लोग

Sun, 26 Nov 2023 01:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 26 Nov 2023 01:36 PM IST
सार

पुलिस ने बुलडोजर मंगाया, जिससे कोतवाली परिसर के पास ही एक गड्ढा खोदा गया। ये देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद पुलिस ने इस गड्ढे में शराब को दबा दिया गया।  

विज्ञापन
Etah What did the police do with liquor worth Rs 2 lakh people kept watching
अवैध शराब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा की जलेसर कोतवाली के मालखाने में कई वर्षों से भारी मात्रा में देसी व अंग्रेजी अवैध शराब रखी हुई थी। इस शराब को लेकर कोर्ट ने आदेश जारी किया कि इसे नष्ट कर दिया जाए। इसके बाद पुलिस ने शराब को नष्ट कराने के लिए बुलडोजर मंगाया। उससे एक गहरा गड्ढा खोदा गया, जिसके अंदर शराब को दबा दिया गया।
विज्ञापन


एसडीएम नितिन तेवतिया के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने शराब को नष्ट कराया। कोतवाली परिसर के पास बुलडोजर से गहरा गड्ढा खोदकर 666 लीटर देसी व अंग्रेजी शराब को दबाकर नष्ट कराया गया। 
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जलेसर पुलिस द्वारा एसडीएम पिछले वर्षों में 78 मामलों में यह शराब जब्त की गई थी। भिन्न-भिन्न मार्का की 611 पेटी अंग्रेजी शराब हरियाणा प्रांत की मालखाने में रखी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जलेसर मंगलदेव सिंह के आदेश के अनुपालन में शराब को नष्ट कराया गया है। उपनिरीक्षक चंद्रशेखर त्रिपाठी, संजय सिंह, कुंवरसेन, मोहित कुमार, भानचंद्र, मुन्नालाल, अभिलाख सिंह, दीपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed