{"_id":"67b8b6f1ea4dd6de0602b56b","slug":"police-caught-drunkards-with-the-help-of-drone-camera-etah-news-c-163-1-eta1003-130014-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पुलिस ने ड्रोन कैमरे की मदद से पकड़े शराबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पुलिस ने ड्रोन कैमरे की मदद से पकड़े शराबी
Fri, 21 Feb 2025 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 21 Feb 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
जलेसर में ड्रोन के माध्यम से निगरानी करती पुलिस-
- फोटो : जलेसर में ड्रोन के माध्यम से निगरानी करती पुलिस-
जलेसर/ अवागढ़। महाशिवरात्रि और कांवड यात्रा के मद्देनजर पुलिस ने विशेष सतर्कता बरतना शुरू कर दिया है।
शुक्रवार को पुलिस उपाधीक्षक नीतिश गर्ग और कोतवाली प्रभारी डाॅ. सुधीर राघव ने फ्लैग मार्च किया। साथ ही ड्रोन कैमरे से तलाशी अभियान चलाया। इसमें पुलिस को खुले में शराब पी रहे चार युवकों को पकड़ लिया। पहली बार पकड़े जाने पर उनको चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से नगर में खासी हलचल रही।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डाॅ. सुधीर राघव ने बताया हिंदू-मुस्लिम मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। कांवड़ यात्रा मार्ग में किसी प्रकार का व्यवधान न हो इसके लिए फ्लैग मार्च किया गया। उन्होंने 29 फरवरी तक मीट की दुकानें और होटल बंद रखने को कहा है।
साथ ही 25 और 26 फरवरी को नगर में ई-रिक्शा के संचालन पर रोक लगाई है। अवागढ़ में भी फ्लैग मार्च करने के साथ ही ड्रोन कैमरे से मकानों की छत की निगरानी की गई। इस दौरान अवागढ़ के थाना प्रभारी कपिल कुमार नैन सहित थाना का पूरा फोर्स रहा। सीओ नीतिश गर्ग ने त्योहार को प्रेम से मनाने को कहा है। उन्होंने किसी प्रकार का व्यवधान या कांवड़ यात्रियों को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए।