{"_id":"6a7b629560ef3f87d40af0d9","slug":"police-busy-with-kanwar-yatra-thieves-ransack-homes-etah-news-c-163-1-eta1014-154866-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पुलिस कांवड़ यात्रा में है व्यस्त, चोरों ने खंगाले घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पुलिस कांवड़ यात्रा में है व्यस्त, चोरों ने खंगाले घर
Tue, 11 Aug 2026 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
जलेसर के मुख्य बाजार स्थित मकान चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद
अलीगंज/जलेसर। कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस की बड़ी संख्या में ड्यूटी लगाए जाने के बीच जिले में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। दस दिनों में चोरी की छह बड़ी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। सोमवार की रात को चोरों ने जलेसर में फौजी के मकान से लाखों के जेवरात और नकदी पार कर दी। वहीं अलीगंज में मितौलियां गांव में घर में नकब लगाकर 1 लाख 20 हजार रुपये और जेवरात पार कर दिए।
अलीगंज के मितौलिया गांव में चोर दीवार काटकर राहुल शाक्य के घर में घुसे। कमरों को खंगालकर 1.20 लाख रुपये और दोनों भाइयों की पत्नियों के लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह परिजन को घटना की जानकारी हुई। सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से साक्ष्य जुटाए। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
वहीं जलेसर के मोहल्ला किरी निवासी संजय ने बताया कि उसके भाई बिंटू कुमार भारतीय सेना में है। उनकी ड्यूटी गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर है। उनकी पत्नी हेमलता गांव की पूर्व प्रधान रह चुकी हैं। परिवार गाजियाबाद में रहता है। गांव में घर पर आना-जाना रहता है। गांव वाले घर पर उनके साले का बेटा अनुज रहता है। वह देखभाल करता है। अनुज सावन के सोमवार के चलते कांवड़ लेने गया हुआ था। इस बीच चोरों ने मुख्य द्वार का ताला तोड़ दिया और घर में घुस गए।
विज्ञापन
पड़ोसी के घर के बाहर से कुंदी लगा दी ताकि वह आ न सके। चोर चार कमरों में रखी पांच अलमारियों के ताले तोड़कर सोने की चेन, चूड़ी, झुमके, अंगूठी समेत चांदी के सामान और बर्तन चोरी कर ले गए। मकान स्वामी के अनुसार चोर 700 ग्राम चांदी और सोने के जेवरात और चार हजार रुपये नगदी चुरा ले गए। सीओ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। सीओ ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमें गठित कर जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखकर चोरों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।