फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   police arrested accused of misdeeds with girl during encounter In Firozabad

UP: दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; सात वर्षीय बालिका के साथ वारदात को दिया अंजाम

Thu, 28 Mar 2024 05:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 28 Mar 2024 05:35 PM IST
सार

पुलिस ने सात वर्षीय बालिका से दुष्कर्म करने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। इसके पैर में गोली लगी है। बालिका चूड़ी के ढेर में बेहोश मिली थी। 

विज्ञापन
police arrested accused of misdeeds with girl during encounter In Firozabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रविवार को एक बालिका गायब हो गई थी। यह सोमवार को हसमत नगर में चूड़ी के ढेर में बेहोश मिली थी। पुलिस ने उस समय दुष्कर्म की पुष्टि नहीं की थी, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि के बाद धाराएं बढ़ाई गई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने आरोपी को बुधवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। उसके एक पैर में गोली लगी है।

विज्ञापन


रामगढ़ थाना क्षेत्र निवासी सात वर्षीय बालिका 24 मार्च को घर के बाहर से खेलते समय गायब हो गई थी। परिजन ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। दूसरे दिन 25 मार्च को बालिका हसमत नगर में हाशिम भंगार वाले के मकान के पीछे चूड़ी के ढेर पर पड़ी मिली। वह बेहोशी हालत में थी। 
विज्ञापन


बालिका के शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया था। इसमें दुष्कर्म के पुष्टि हुई। बालिका की बुआ ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी की पहचान की। इसके बाद सीओ सिटी हिमांशु गौरव के नेतृत्व में तीन टीम बनाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार देर रात पुलिस टीम को सूचना मिली कि आरोपी अबू हुरैरा स्कूल के पास छिपा है। पुलिस ने उसकी घेराबंदी की तो उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग करते हुए पुलिस ने हसमत नगर निवासी जाकिर को गिरफ्तार किया है। जिसके एक पैर में गोली भी लगी है। उसे प्राथमिक उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है।

अगवा और बहलाकर ले जाने के मामले में दर्ज किया था मुकदमा

उक्त बालिका 25 मार्च को हसमत नगर में बेहोशी की हालत में मिली थी। पुलिस ने उसके मेडिकल परीक्षण के लिए सौ शैया अस्पताल भेजा है। तब थाना पुलिस ने दुष्कर्म की घटना से साफ इंकार कर दिया था, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद और मुठभेड़ में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं की बढ़ोत्तरी की गई।



एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया कि थाना रामगढ़ प्रभारी प्रदीप कुमार ने अपनी टीम के साथ बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। उसके पास से अवैध असलाह भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed