फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   PNG to be available next month; 'Ghanta-Ghughru' business set to boom.

Etah News: अगले माह मिलेगी पीएनजी, चमकेगा घंटा-घुघरू कारोबार

Thu, 08 Oct 2026 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 08 Oct 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
PNG to be available next month; 'Ghanta-Ghughru' business set to boom.
एटा। ताज ट्रिपेजियम जोन (टीटीजेड) की बंदिशों के चलते अब जलेसर को गैस की किल्लत दूर होगी। 15 नवंबर तक जलेसर के उद्योगों को सप्लाई सुचारु कर दी जाएगी। डीएम एम. अरुन्मोली के समक्ष उद्योग बंधु की बैठक में उठे मुद्दे के बाद एसपी गैस कंपनी के अधिकारियों ने यह भरोसा दिलाया। जलेसर के घुंघरू-घंटी और पीतल व्यवसाय एक जनपद-एक उत्पाद योजना शामिल गया है। यहां पीतल उत्पादों से जुड़े छोटे-बड़े 100 के करीब कारोबारी हैं। सैकड़ों हस्तशिल्पी भी इस कारोबार से प्रत्यक्ष रूप से जुड़े हैं। कुछ कारोबारी निर्यात भी कर रहे हैं। टीटीजेड क्षेत्र होने के कारण फैक्टरियों में लकड़ी और कोयला जलाने पर प्रतिबंध है। ऐसे में गैस की किल्लत अक्सर फैक्टरियों में बनी रहती है। उद्योग बंधु की बैठक में यह मुद्दा उठाने के बाद डीएम को कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि ने बताया कि फिरोजाबाद से गेल इंडिया की गैस पाइप लाइन गुजर रही है। एचपीसीएल ने वहां सिटी गैस सर्विस के लिए टैप ऑफ लिया है। फिरोजाबाद से इसौली चौराहा होते हुए अवागढ़ तक स्टील गैस पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। इसौली चौराहा से जलेसर तक 6 इंच की शाखा पाइपलाइन (टैप ऑफ) स्थापित की गई है। जलेसर के लिए प्रस्तावित 15 किमी स्टील गैस पाइपलाइन में से लगभग 14.7 किमी पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। जलेसर में गैस वितरण के लिए डिस्टि्रक्ट रेगूलेशन सेंटर (डीआरएस) मंडी के सामने बनाया जाना प्रस्तावित है। वहीं औद्योगिक क्षेत्र सेंचुरी में जर्जर बिजली लाइनों की मरम्मत और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था को निर्देश दिए गए। डीएम ने बताया कि जलेसर के उद्योगों को पीएनजी और अन्य औद्योगिक समस्याओं का जल्द निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed