फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   PNG service launched; supply reached three households on the first day.

Etah News: पीएनजी सेवा शुरू, पहले दिन तीन घरों तक पहुंची आपूर्ति

Fri, 26 Jun 2026 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 26 Jun 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
PNG service launched; supply reached three households on the first day.
शीतलपुर ​स्थिति पीएनजी रेगूलेटरी सिस्टम का शुभारंभ करतीं पालिका अध्यक्ष सुधा गुप्ता, उनके प्रति
प्रशासन की पहल रंग लाई, अब चरणबद्ध तरीके से शहर के अन्य इलाकों को भी मिलेगा लाभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। शहर में शुक्रवार को घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) सेवा का शुभारंभ किया गया। प्रथम चरण में शहर के नेहरू नगर क्षेत्र के तीन आवासों तक पाइपलाइन के माध्यम से गैस आपूर्ति शुरू की गई जिससे नागरिकों को बिना सिलेंडर के सुरक्षित एवं निर्बाध गैस सुविधा मिलने का रास्ता खुल गया है।
जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने पूर्व में संबंधित अधिकारियों एवं गैस कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर समयबद्ध ढंग से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद एचपीसीएल ने आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करते हुए घरेलू गैस आपूर्ति प्रारंभ कर दी। शुभारंभ कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद अध्यक्षा सुधा गुप्ता, अध्यक्ष प्रतिनिधि पंकज गुप्ता, जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश गुप्ता, अधिशासी अधिकारी निहाल सिंह व एचपीसीएल के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान नेहरू नगर निवासी सुषमा देवी, अंजू देवी व विमलेश देवी के घरों में पीएनजी कनेक्शन के माध्यम से गैस आपूर्ति शुरू की गई। अधिकारियों ने बताया कि शीतलपुर स्थित डिस्ट्रिक्ट रेगुलेटिंग स्टेशन (डीआरएस) से शहर में सुरक्षित व निरंतर गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। अगले चरण में आवास विकास कॉलोनी, किदवई नगर सहित अन्य क्षेत्रों में भी पाइप्ड गैस सुविधा का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

पीएनजी सेवा शुरू होने से उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग व रिफिलिंग की परेशानी से राहत मिलेगी। मीटर आधारित बिलिंग, चौबीसों घंटे उपलब्ध गैस आपूर्ति व आधुनिक सुरक्षा मानकों के कारण यह व्यवस्था अधिक सुविधाजनक और किफायती मानी जा रही है। जिला प्रशासन ने इसे जिले में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पीएनजी कनेक्शन अपनाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed