{"_id":"650495f4d0658ddca400aaf2","slug":"platelets-are-decreasing-with-high-fever-dengue-is-not-detected-in-the-test-etah-news-c-163-1-sagr1019-5373-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: तेज बुखार के साथ कम हो रहे प्लेटलेट्स, जांच में नहीं आ रहा डेंगू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: तेज बुखार के साथ कम हो रहे प्लेटलेट्स, जांच में नहीं आ रहा डेंगू
Fri, 15 Sep 2023 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 15 Sep 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
एटा। इन दिनों बुखार का प्रकोप फैला हुआ है। लोगों को तेज बुखार आ रहा है। इसमें प्लेटलेट्स गिर रहे हैं। लेकिन जांच में किसी को मलेरिया व डेंगू नहीं निकल रहा है। चिकित्सक डेंगू का संदिग्ध मान उपचार कर रहे हैं। जो डेंगू के पॉजिटिव केस आ रहे हैं, वह बुखार के तीसरे-चौथे दिन बाद जांच में सामने आ रहे हैं।
मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को इमरजेंसी में चार बुखार के पीड़ित भर्ती किए गए। जबकि फिजीशियन कक्ष ओपीडी में 75 बुखार के पीड़ित पहुंचे। चिकित्सक सुरेश चंद्रा ने बताया कि बुखार के जो मरीज सामने आ रहे हैं, उन्हें पहले तेज बुखार आता है। जांच में डेंगू व मलेरिया नहीं आता है, लेकिन लक्षण डेंगू व मलेरिया वाले ही होते हैं। ऐसे में बुखार पीड़ित का उपचार डेंगू का संदिग्ध मानकर करते हैं। उन्होंने बताया कि तीन से चार दिन बुखार रहने पर जांच कराई जा रही है। उसमें भी एक-दो को डेंगू की शिकायत आ रही है। वहीं शुक्रवार को बाल रोग विभाग में 33 बुखार से पीड़ित बच्चे पहुंचे।
-- -- -- -- -- -- --
दो स्थानों पर लगाया गया स्वास्थ्य शिविर
स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को गांव नगला तमरौरा सहित जैथरा कस्बा में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इस दौरान 472 मरीजों का उपचार किया गया। 187 बुखार पीड़ितों की मलेरिया की जांच की गई। रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि डेंगू एलाइजा की जांच को 41 बुखार पीड़ितों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
एक युवक आया डेंगू पॉजिटिव
शहर निवासी रामेश्वर को तीन दिन से बुखार आ रहा था। शुक्रवार को वह मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां डेंगू एलाइजा की जांच की गई। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक लोकमन सिंह ने बताया कि शनिवार को टीम भेज पड़ताल कराई जाएगी।