{"_id":"68ed4cbc8fdc06703001c51a","slug":"pioneer-stood-first-in-the-poster-competition-neha-second-etah-news-c-163-1-eta1003-140484-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पोस्टर प्रतियोगिता में अग्रणी रहीं प्रथम, नेहा द्वितीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पोस्टर प्रतियोगिता में अग्रणी रहीं प्रथम, नेहा द्वितीय
Tue, 14 Oct 2025 12:32 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 14 Oct 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
जलेसर के राजकीय महाविद्यालय में बनाए गए पोस्टर दिखातीं छात्राएं। स्रोत महाविद्यालय
- फोटो : samvad
जलेसर। राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को मिशन शक्ति के तहत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्रा अग्रणी सिंह प्रथम, नेहा द्वितीय, डौली एवं सुरभि तीसरे स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोे. आरके गोस्वामी ने किया। प्राचार्य और प्राध्यापकों ने छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए पोस्टरों का अवलोकन करते हुए महिला शक्ति अभियान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को साथी छात्राओं का सम्मान करने का संदेश देते हुए कहा हम सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। बालिकाओं से कहा कि कोई परेशानी होने पर बिना किसी संकोच के स्टाफ से साझा करें। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में विनोद त्यागी, डॉ. कुमार किंजल्क, डॉ. विजय चौधरी, डॉ. ओमकार सिंह, डॉ. राहुल भारद्वाज, डॉ. दिनेश कुमार सहित कॉलेज का स्टाफ मौजूद रहा।