फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   phoralen bhoomi adhigrahan kee prakriya tej

फोरलेन भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज

Sun, 25 Sep 2016 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Sun, 25 Sep 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
phoralen bhoomi adhigrahan kee prakriya tej
फोरलेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एनएच-91 फोरलेन के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अब रफ्तार पकड़ रही है। फोरलेन हाईवे के निर्माण के लिए प्रशासन को एनएचएआई का पत्र मिलने के बाद भूमि अधिग्रहण का काम शुरू होने वाला है। फोरलेन हाईवे निर्माण के दौरान बनने वाले 15 किमी लंबे बाईपास के लिए जिले के 42 गांवों के किसानों की जमीनों का अधिग्रहण होना है। अब तक लेखपालों की हड़ताल के चलते भूमि अधिग्रहण कार्य पर ब्रेक लगा हुआ था, लेकिन अब प्रशासन अधिग्रहण प्रक्रिया को तेजी से संपन्न कराने की तैयारी में है।
विज्ञापन

जिले से गुजरने वाले एनएच-91 के फोरलेन के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने तैयारी शुरू कर दी है। फोरलेन निर्माण के लिए सर्वे और एलाइनमेंट रिपोर्ट पर भूतल परिवहन मंत्रालय की मुहर लगने के बाद काम में तेजी आ गई है। जिले में बनने वाले 15 किमी लंबे बाईपास के लिए जिले के 42 गांवों के किसानों की भूमि अधिग्रहण करने की शुरुआत होनी है। जिसमें पिलुआ क्षेत्र के 10, एटा के 23 और मलावन के नौ गांवों में भूमि अधिग्रहण किया जाना है। वहीं बाईपास के दायरे में आने वाले भवनों के अधिग्रहण के लिए भी तैयारी शुरू हो चुकी है। पिछले दिनों एनएचएआई ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर सहयोग मांगा था, लेकिन लेखपालों की हड़ताल के चलते भूमि का चिन्हांकन काम अटका रहा। अब जब हड़ताल खत्म हो चुकी है, तो काम में तेजी लाई जा रही है। एनएचएआई के परियोजना अधिकारी टीपी सिंह का कहना है पहले चरण में हजारा नहर पर दो किमी बाईपास का निर्माण होना है, जिसके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया की जानी है। इसके लिए जिला प्रशासन के साथ बातचीत हो चुकी है। जमीन अधिग्रहण के लिए अगस्त माह में अधिसूचना जारी की जानी थी, लेकिन लेखपालों की हड़ताल के चलते काम अटका रहा। एडीएम प्रशासन सतीश पाल की मानें तो फोरलेन निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण का काम जल्द शुरू हो जाएगा। जल्द ही अधिसूचना जारी की जाएगी। प्रक्रिया तेज हो चली है।
विज्ञापन

----------------
कासगंज फोरलेन का काम भी पकड़ रहा रफ्तार
एटा-कासगंज फोरलेन निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण का काम भी रफ्तार पकड़ रहा है। पीडब्ल्यूडी द्वारा चिन्हीकरण किए जाने के बाद भूमि अधिग्रहण करने का शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
तापीय परियोजना के किसानों को भी मिलेगा मुआवजा
जिले में बन रही 1320मेगावाट जवाहर तापीय परियोजना के किसानों को नई शर्तों के आधार मुआवजा देने और भूमि अधिग्रहण करने का काम भी शुरू हो चुका है। किसानों और विद्युत निगम में चल रहे विवाद के खत्म होने के बाद 113 किसानों की जमीन का अधिग्रहण कर मुआवजा देने काम अक्तूबर के प्रथम सप्ताह तक देने की तैयारी है। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता एनएन त्रिपाठी का कहना है अब गतिरोध खत्म होने के बाद अधिग्रहण और मुआवजा वितरण का काम शुरू होगा।

---------------
हाईवे पर गड्ढे भरने का काम शुरू
मलावन स्थित जवाहर तापीय परियोजना तक पहुंचने के लिए एनएचएआई ने हाईवे को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया है। एटा से मलावन तक 31 किमी के मार्ग के गड्ढे भरे जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि अगले महीने होने वाले तापीय परियोजना के शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर प्राधिकरण हाईवे को दुरुस्त करने में लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed