{"_id":"58c18f584f1c1b9465dc5bd4","slug":"phool-dol-yaatra-mein-phoolon-se-khelee-holee","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूल डोल यात्रा में फूलों से खेली होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूल डोल यात्रा में फूलों से खेली होली
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Mar 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
फूल डोल शोभायात्रा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूल डोल शोभायात्रा के साथ ही नगर में होली शुरू हो गई है। बांके बिहारी मंदिर में भगवान बांके बिहारी के साथ भक्तों ने फूलों से होली खेली। भजन पूजन आयोजित किया गया। इसके पश्चात नगर में फूल डोल शोभायात्रा निकाली गई।
क्षत्रिय समाज की ओर से गुरुवार को यह यात्रा निकाली गई। श्रीबांके बिहारी मंदिर में अपराह्न के समय से हवन पूजन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। हवन पूजा, आरती के पश्चात फूल डोल शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा अट्टा वाली गली सहावर गेट से शुरू हुई। शोभायात्रा ने बड़ी होली, मीनाबाजार, गली बौहरान, बिलराम गेट, नदरई गेट आदि इलाकों में भ्रमण किया इसके बाद फूलडोल शोभायात्रा का मंदिर पर आकर समापन हुआ। शोभायात्रा के दौरान जमकर पुष्पों की वर्षा हुई। भक्त होली के आनंद में डूबे हुए थे। कार्यक्रम के दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष डा. शशिलता चौहान, फूल डोल कमेटी के अध्यक्ष सुनील जादौन, महामंत्री श्रवण कुमार, कोषाध्यक्ष अभिनव गहलौत, क्षत्रिय सभा अध्यक्ष राजेश वर्मा, नवयुवक मंडल अध्यक्ष मनोज वर्मा, सर्राफा कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, मुकेश कुमार गहलौत, जयवीर सिंह लोग मौजूद रहे।