{"_id":"699609122c7e14408003ccb7","slug":"phone-hacked-by-sending-link-rs-89991-withdrawn-etah-news-c-163-1-eta1001-146608-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: लिंक भेजकर फोन किया हैक, निकाले 89991 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: लिंक भेजकर फोन किया हैक, निकाले 89991 रुपये
Thu, 19 Feb 2026 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
जलेसर। साइबर ठगों ने व्हाट्सएप लिंक के जरिए मोबाइल हैक कर बैंक खाते से रकम उड़ा ली। मामला जलेसर कस्बे के मोहल्ला भैरो बगीची का है। यहां एक युवक के खाते से करीब 90 हजार रुपये पार कर दिए गए। थाना जलेसर पुलिस ने अज्ञात साइबर अपराधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कस्बा के मोहल्ला भैरों बगीची निवासी रोहित वार्ष्णेय ने बताया कि उनके व्हाट्सएप पर एक अनजान लिंक आया था। लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल की स्क्रीन बंद हो गई। फोन रीस्टार्ट करने के बाद सब सामान्य लगा। इस दौरान ठगों ने मोबाइल में मैलवेयर इंस्टॉल कर रिमोट एक्सेस हासिल कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने उनके केनरा बैंक खाते से बिना ओटीपी के नौ बार में 9999-9999 रुपये कर कुल 89991 रुपये निकाल लिए।
खाते से रकम कटने के मैसेज देखकर रोहित के होश उड़ गए। बैंक पहुंचकर खाता होल्ड कराया और साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने थाना जलेसर में बैंक स्टेटमेंट के साथ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ऐसे बचें साइबर ठगी से
- व्हाट्सएप या मैसेज पर आए किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
- संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत मोबाइल का इंटरनेट बंद कर दें।
- अनजान ऐप डाउनलोड करने से बचें।
- ठगी होते ही 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।