{"_id":"6669e0f5316f45f7730ca592","slug":"phc-accused-of-illegal-recovery-from-pregnant-women-etah-news-c-163-1-sagr1016-118212-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पीएचसी पर प्रसूताओं से अवैध वसूली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पीएचसी पर प्रसूताओं से अवैध वसूली का आरोप
Wed, 12 Jun 2024 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 12 Jun 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
मिरहची। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिरहची पर प्रसूताओं से अवैध वसूली का आरोप फिर लगा है। मंगलवार की रात दो प्रसूताओं से स्टाफ नर्सों द्वारा वसूली किए जाने की बात कही जा रही है।
शासन द्वारा प्रसूताओं को सुविधाएं देने के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन केंद्रों पर तैनात कर्मी इन प्रयासों को मिट्टी में मिला रहे हैं। मारहरा ब्लॉक क्षेत्र के सरनऊ निवासी नीतू को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन मंगलवार रात पीएचसी पर लेकर आए। पति इंद्रजीत का आरोप है कि रात में दवा के नाम पर 300 और प्रसव होने के बाद 200 रुपये स्टाफ नर्सों द्वारा लिए गए।
इसी क्षेत्र की निवासी कमलेश अपनी बहन को प्रसव के लिए लाईं। इनका भी आरोप है कि रुपये मांगे गए। जब देने के लिए मना किया तो प्रसूता को रात में ही अस्पताल से बाहर करने की धमकी दी गई। इस बारे पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल यादव का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। कोई शिकायत आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।