{"_id":"5703f5244f1c1b0e35c810ff","slug":"phasal-beema-yojana-kisaanon-ke-lie-sanjeevanee","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘फसल बीमा योजना किसानों के लिए संजीवनी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘फसल बीमा योजना किसानों के लिए संजीवनी’
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Tue, 05 Apr 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
कासगंज महोत्सव
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारह पत्थर मैदान में चल रहे कासगंज महोत्सव में मंगलवार को किसान सम्मेलन हुआ। जिले भर से बड़ी संख्या में किसान सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुुंचे। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को किस प्रकार कम लागत में कृषि उत्पादन बढ़ाकर अपनी आय बढ़ाई जाए उसके बारे में विस्तार से बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी फसल बीमा योजना, ऋण योजना आदि के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कृषि अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के लिए संजीवनी है। किसान अधिक से अधिक संख्या में इसका लाभ लें। कृषि विभाग में कई योजनाएं केंद्र एवं राज्य सरकार की संचालित है, जिनका लाभ सीधे तौर पर किसानों को दिया जा रहा है लेकिन फिर भी यदि जानकारी के अभाव में कहीं कोई किसान सरकारी योजनाओं का लाभ पाने से वंचित है तो वह सीधे उनसे संपर्क कर जानकारी ले सकता है। पशु चिकित्साधिकारी ब्रजवीर सिंह ने पशुओं का नियमित टीकाकरण कराने की सलाह दी, उन्होंने कहा कि पशुओं को खुरपका, मुंहपका से बचाने को उनका टीकाकरण कराएं। किसान अधिक से अधिक संख्या में इसका लाभ लें। रिलांयश जनरल इंश्योरेंश कार्यकारी अधिकारी अवनीश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, खरीफ फसलों में अधिकतम 2 प्रतिशत प्रीमियम रबी की फसलों में 1.5 प्रतिशत, बागवानी व व्यावसायिक फसल अधिकतम 5 प्रतिशत देय है। उपज नुकसान, संरक्षित बुवाई, चक्रवात, बेमौसम बारिश, स्थानीय आपदा के दौरान योजना के तहत किसानों को लाभ दिया जाएगा फसल सुरक्षा सहायक अमर सिंह राणा ने किसानों को जैविक फसलों पर कीट रोग के नियंत्रण के बारे में जानकारी दें। कृषि अधिकारी ने पारदर्शी कृष्ण योजना के अंतर्गत सोलर पंप, एग्री जंक्शन, कृषि यंत्र, बीज उर्वरक आदि के बारे में बताया। मृदा अधिकारी डा. मनीष सिंह ने मृदा के जैविक परीक्षण, उपचार, फसलों में रोग कीट की रोकथाम, माह की आवश्यक गतिविधियों आदि के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनपद भर से किसान मौजूद रहे।