{"_id":"68133fbffa9ce38c7a0b1a4b","slug":"person-seriously-injured-due-to-snake-bite-died-during-treatment-family-members-created-ruckus-at-chc-2025-05-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Etah: सांप के काटने से गंभीर व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत, परिजनों ने सीएचसी पर कर दिया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: सांप के काटने से गंभीर व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत, परिजनों ने सीएचसी पर कर दिया हंगामा
Thu, 01 May 2025 03:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 01 May 2025 03:02 PM IST
सार
सांप के काटने के बाद उपचार के लिए लाए गए व्यक्ति की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बवाल शांत कराया।
विज्ञापन
सीएचसी पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एटा के जलेसर थाना क्षेत्र के गांव लोहचा नाहरपुर में एक युवक को बृहस्पतिवार तड़के सर्प ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलेसर लाए। आरोप है कि यहां चिकित्सक ने लापरवाही बरती, जिसके चलते युवक की मौत हो गई। इसके बाद परिजन ने यहां जमकर हंगामा काटा।
गांव लोहचा नाहरपुर निवासी बंटू ने बताया कि छोटा भाई रवि (28) भट्ठे पर मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बुधवार को घर के सामने ही एक विवाह का आयोजन था। बृहस्पतिवार को तड़के वहां कार्यक्रम संपन्न होने के बाद रवि घर आ गया। यहां कुछ समय बाद घर पर ही उसको सांप ने डस लिया।

तबीयत खराब होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलेसर लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने रवि को मृत घोषित कर दिया। बंटू ने बताया कि रवि के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटी और एक बेटा है। सर्पदंश से रवि की हालत बिगड़ने पर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलेसर लेकर पहुंचे।
बंटू ने बताया कि चिकित्सक ने लापरवाही बरतते हुए बोतल लगा दी और पानी भी पिला दिया। इसकी वजह से रवि की हालत बिगड़ती चली गई और गलत उपचार के कारण मौत हो गई। इसके बाद लगभग 2 घंटे तक परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हंगामा करते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत किया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।

जयमाला तक नहीं रुकता तो बच सकती थी जान
बंटू ने बताया कि सामने पड़ोसी के घर में विवाह का कार्यक्रम था। घर के अन्य लोग दावत खाने के बाद लौट आए थे। वहीं रवि पड़ोसी के नाते कार्यक्रम में कार्य करा रहा था। जयमाला तड़के हुई, तब तक वह रुका रहा। अगर वह जयमाला से पूर्व ही चला आता तो शायद उसकी जान बच जाती।
सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हंगामे की जानकारी पर पुलिस सीएचसी पर पहुंची थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।